चांदी पर सच साबित हुई पहली भविष्यवाणी, रॉबर्ट कियोसाकी ने अब खोल दी चीन की खतरनाक पोल!


Gold-Silver Rate: सोने-चांदी की आसमान छूती कीमत से हर कोई हैरान है. जिस रफ्तार से गोल्ड-सिल्वर के रेट बढ़ रहे हैं, उसने सबको हैरान कर दिया है. ज्वैलर्स ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं तो ग्राहक कीमतों के गिरने का. लोग इसी उम्मीद में रहे कि कीमतों में नरमी आएगी, लेकिन सोना-चांदी दोनों ने सबको चौंका दिया. भले ही आम लोग सोने-चांदी की कीमत में जारी तेजी का अंदाजा नहीं लगा पाए हो, लेकिन एक शख्स है, जिसने चांदी की कीमतों के 3 लाख पार जाने की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी. रिच डैड पुअर डैड के लेखक और जाने-माने निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी ने पहले ही इस बात की भविष्यवाणी कर दी थी कि चांदी इस साल 3 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर लेगा. वो लोगों को सलाह देते रहे कि वो सोना-चांदी खरीदकर रख लें. जिन्होंने रॉबर्ट की बात मानकर सोने-चांदी में निवेश कर लिया वो आज गदगद है. अब रॉबर्ट कियोसाकी ने एक और चेतावनी दी है.

सोने-चांदी को लेकर रॉबर्ट कियोसाकी की नई भविष्यवाणी क्या है ?
रॉबर्ट ने चांदी की कीमतों को लेकर पहले भी भविष्यवाणी की थी,अब उन्होंने सिल्वर पर चीन की पोल खोल दी है. रॉबर्ट कियोसाकी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि भारत, चीन, रूस जैसे देश धड़ल्ले से चांदी खरीद रहे हैं. इन देशों ने चांदी की खरीद बढ़ा दी है. सबसे बड़ी बात ये ऐसा वो निवेश के लिए नहीं बल्कि एक बड़ी तैयारी के लिए कर रहे हैं. चीन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चांदी उत्पादक है, फिर भी वो पेरू जैसे देशों से चांदी की खरीद कर रहा है. चीन की ओर से चांदी की खरीदारी किसी निवेश का हिस्सा नहीं बल्कि सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है. चीन का डॉलर से भरोसा घट गया है. ऐसे में ये देश चांदी को रणनीतिक शक्ति का हिस्सा बना रहे हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ग्रीनलैंड पर ट्रंप को EU का सबसे बड़ा झटका, बंद होंगे 27 देशों के दरवाजे, भारत के लिए खत्म होगा 19 साल का इंतजार, मिलेगा 2 अरब लोगों का बाजार

चांदी पर चीन का प्लान

चीन आने वाले दिनों में स्थिति को भांप गया है. ऐसे में वो चांदी का स्टॉक तैयार कर रहा है, ताकि आने वाले समय में वो बाजार को कब्जे में ले सके. चीन को न तो वेस्टर्न देशों के एक्सचेंज पर भरोसा है और न ही उनकी करेंसी पर.ऐसे में चांदी की बदौलत दुनिया को कंट्रोल करने के मकसद से चांदी का भंडार बढ़ा रहा है. चीन ऐसे वक्त में चांदी का स्टॉक बढ़ाना शुरू किया है जब उसकी सप्लाई में अचानक कमी आ गई है. दुनियाभर में ट्रेड वॉर बढ़ रहा है. कुल मिलाकर वो डॉलर और अमेरिका के खिलाफ खुद को बलवान बना रहा है.

Leave a Reply