बगल की सीट पर अजित डोभाल को देखकर चौंके पूर्व केंद्रीय मंत्री, तत्काल…!


पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के केरल प्रमुख राजीव चंद्रशेखर ने फैनबॉय मोमेंट एक्स पर साझा किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे अचानक उनकी मुलाकात फ्लाइट में NSA यानी भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से हो गई। उन्होंने डोभाल को धुरंधर करार दिया है। साथ ही उन्हें अपना प्रेरणास्त्रोत भी बताया है।

चंद्रशेखर ने लिखा, ‘सुबह की फ्लाइट मेरे लिए फैनबॉय मोमेंट बन गई। मैंने खद को दोस्त और प्रेरणा अजित डोभाल, कीर्ति चक्र के पास में बैठा हुआ पाया।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘कोई कैसे उनका वर्णन कर सकता है? मेरे लिए वह देशभक्ति, देश सेवा और भारत को सुरक्षित रखने का सबसे बेहतरीन उदाहरण हैं।’

10 जनवरी को विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर अपने संबोधन में डोभाल ने स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्षों, भारत की सभ्यता पर हुए हमलों और मजबूत नेतृत्व के महत्व का जिक्र किया था।

उन्होंने तीन दिवसीय इस आयोजन में भाग ले रहे देश भर के तीन हजार युवाओं से कहा, ‘‘मैं गुलाम भारत में पैदा हुआ था। आप भाग्यशाली हैं कि स्वतंत्र भारत में पैदा हुए। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। सदियों तक हमारे पूर्वजों ने इसके लिये बहुत कुर्बानियां और अपमान सहे हैं। भगत सिंह को फांसी हुई, सुभाष चंद्र बोस को जीवन भर संघर्ष करना पड़ा, महात्मा गांधी को सत्याग्रह करना पड़ा और अनगिनत लोगों को जानें देनी पड़ीं।’’

भारत के खुफिया ब्यूरो के पूर्व प्रमुख 81 वर्षीय डोभाल ने कहा, ‘‘हमारे गांव जले, हमारी सभ्यता को समाप्त किया गया, हमारे मंदिरों को लूटा गया और हम एक मूक दर्शक की तरह असहाय होकर देखते रहे। यह इतिहास हमें एक चुनौती देता है कि भारत के हर युवक के अंदर आग होनी चाहिये।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिशोध शब्द अच्छा तो नहीं है, लेकिन यह अपने आप में बड़ी शक्ति होती है। हमें अपने इतिहास का प्रतिशोध लेना है और हमें इस देश को फिर वहां पहुंचाना है, जहां हम अपने हक, अपने विचार और अपनी आस्थाओं के आधार पर एक महान भारत का निर्माण कर सकें। हमें अपने आपको हर रूप में आर्थिक, रक्षात्मक, तकनीकी तौर मजबूत बनाना है।’’

Leave a Reply