दिल्ली-NCR में 26 जनवरी तक बारिश की संभावना कम, ठंड के साथ कोहरा और धुंध बढ़ाएगा परेशानी!


नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सर्दी का सितम जारी है. रविवार को भी मौसम सर्द बना रहेगा. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से 9 डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. इसके साथ ही सुबह हल्का कोहरा और धुंध के कारण विजिबिलिटी प्रभावित होगी, हालांकि दिन में धूप खिलने से ठंड का असर कम होगा. राहत की बात है ये है कि 26 जनवरी को बारिश नहीं होगी.

दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ़ रहेंगे, जबकि हल्की ठंडी हवाओं का भी असर दिखेगा. पिछले दिनों बारिश के कारण AQI भी नीचे आया है, लेकिन अभी भी सेहत के लिए हानिकारक है. कई इलाकों में 200 से ऊपर भी दर्ज किया गया हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसलिए इससे भी बचकर रहना होगा.

रविवार को दिन में खिलेगी धूप
मौसम विभाग के मुताबिक दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा जो 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. दोपहर में थोड़ी गर्माहट महसूस होगी, लेकिन शाम को ठंडी हवाओं का असर शरू हो जाएगा. जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से 9 के बीच रहने का अनुमान है. इसलिए सुबह शाम कड़ाके की ठंड से छुटकारा नहीं है. खुले इलाकों में यह असर ज्यादा दिखायेगी.

दिल्ली-एनसीआर में बारिश नहीं
मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके मुताबिक 26 जनवरी तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना नहीं है. पूरे दिन मौसम सूखा बना रहेगा. जो दिल्ली में गणतन्त्र दिवस परेड देखने की तैयारी कर रहे हैं. उनके लिए यह राहत भरी खबर है. पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अभी मौसम स्थिर है. लेकिन 27 जनवरी को बारिश हो सकती है.

कोहरा-धुंध का असर
बारिश के बाद घना कोहरा भले ही कम हुआ हो, लेकिन अभी सुबह और शाम हल्का कोहरा और धुंध बनी हुई है. जिस कारण सुबह 6 बजे से 10 बजे तह विजिबिलिटी प्रभावित होगी. इसलिए वाहन चालकों को स्पीड लिमिट का ध्यान रखने की सलाह दी गयी है.

AQI
में सुधार लेकिन अभी भी हानिकारक
पिछले दिनों हुई बारिश से AQI में गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन कुछ इलाकों में भी 200 से ऊपर बना हुआ है. कई जगह 240 से 300 के बीच भी बना हुआ है.इसलिए सजत के हिसाब से अभी भी दिल्ली-एनसीआर की हवा साफ़ नहीं है, लिहाजा मास्क अक प्रयोग जारी रखें.

Leave a Reply