मार्ग पर चलती इलेक्ट्रिक कार में लगी आग, सवारों ने कूदकर बचाई जान!


मेरठ। मेरठ-बुलंदशहर रोड पर कुराना टोल प्लाजा के पास रविवार सुबह एक चलती इलेक्ट्रिक कार में अचानक आग लग गई। कार से धुआं उठता देख चालक समेत सभी सवार तुरंत बाहर निकल आए और कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार आग का गोला बन गई।

यह घटना गुलावठी के पास हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों ने हैंडपंपों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि इलेक्ट्रिक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना कुराना गांव के पास की है और सभी कार सवार सुरक्षित हैं।

सोनभद्र में सड़क हादसे में महिला की मौत, सीओ समेत कई घायल
उधर, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सोमवार दोपहर मुर्धवा मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि सीओ पिपरी समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत हिंडालको चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाड़पाथर निवासी 55 वर्षीय अस्पताली देवी पत्नी कमलेश सिंह सोमवार दोपहर अपने पति और बच्चों के लिए खाना लेकर मुर्धवा मोड़ की ओर जा रही थीं। उनके पति का मुर्धवा मोड़ पर होटल है।

महिला सड़क किनारे पैदल चल रही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही सीओ पिपरी की सरकारी गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक ने वाहन संभालने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

Leave a Reply