
Sunetra Pawar becomes Maharashtra first woman Deputy CM: महाराष्ट्र के बारामती में हुए प्लेन क्रैश में अजित पवार के देहांत के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को अब महाराष्ट्र की नई डिप्टी सीएम बनाया गया है. राजभवन में हुए संक्षिप्त कार्यक्रम में गवर्नर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ लेने के साथ ही वे महाराष्ट्र के इतिहास की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गई हैं. इस कार्यक्रम में सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे मौजूद थे.
आंखों में साफ झलक रहा था पति के जाने का दुख
जब सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली तो उनकी आंखें सूजी हुई थीं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पति के अचानक साथ छोड़कर चले जाने का दुख उनकी आंखों में साफ झलक रहा था. शपथ ग्रहण के बाद लोकभवन में खूब ‘अजितदादा अमर रहे’ के नारे लगे.
राज्यसभा सदस्यता से दिया इस्तीफा
फिलहाल सुनेत्रा को कौन से विभाग मिलेंगे, यह अभी तय नहीं हो पाया है. माना जा रहा है कि अजित पवार के पास मौजूद रहे सारे विभाग ही उन्हें अलॉट किए जाएंगे. इस संबंध में शासनादेश देर शाम तक जारी हो सकता है. राज्य की पहली महिला डिप्टी सीएम बनने से पहले सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया. अब उन्हें 6 महीने के अंदर चुनाव लड़कर असेंबली या विधान परिषद के जरिए महाराष्ट्र विधानमंडल का सदस्य बनना होगा.
शरद पवार परिवार का कोई सदस्य नहीं हुआ शामिल
सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण समारोह में शरद पवार परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ. अजित पवार के छोटे बेटे पार्थ पवार ने गोविंद बाग वाले आवास पर जाकर शरद पवार और सुप्रिया सुळे से शपथविधि में शामिल होने का आग्रह किया था. लेकिन उन्होंने विनम्रतापूर्वक इनकार कर दिया. इसके बजाय सुप्रिया सुले ने काटेवाडी में जाकर अपनी ताई आशा काकी से मुलाकात की. अपने बेटे अजित पवार के अकाल निधन के बाद आशाताई काफी टूटी हुई हैं. उनसे मिलने के बाद सुप्रिया सुले पुणे होते हुए बजट सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गईं.





