T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा पाकिस्तान, नकवी-शहबाज के ऐलान से मचा घमासान!


T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. पाकिस्तान सरकार ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में राष्ट्रीय टीम की भागीदारी को मंजूरी दे दी है. हालांकि, असली ट्विस्ट ये है कि पाकिस्तान ने ये फैसला लिया है कि वो 15 फरवरी को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में नहीं उतरेगा. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पाकिस्तान का ये निर्णय टी20 वर्ल्ड कप के समीकरण को पूरी तरह से बिगाड़ सकता है. हालांकि, इस मामले में अभी आईसीसी की तरफ से आधिकारिक बयान आना बाकी है.

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2025 में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया था. आईसीसी के शेड्यूल के अनुसार 15 फरवरी को कोलंबो में दोनों टीमों के बीच मुकाबला था, लेकिन अब पाकिस्तान सरकार के फैसले से इस महामुकाबले पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं.

भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा पाकिस्तान
पाकिस्तान सरकार ने रविवार, 1 फरवरी को ये ऐलान किया कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा तो लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगी. इसका मतलब ये है कि 15 फरवरी को पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेगी.

पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा, ”इस्लामिक गणराज्य पाकिस्तान की सरकार आईसीसी विश्व टी20 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भागीदारी को मंजूरी देती है. हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में नहीं उतरेगी.”

बता दें कि पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नक़वी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के बीच बैठक भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू हुई. इससे पहले, पाकिस्तान ने विश्व कप के लिए टीम की जर्सी का अनावरण भी स्थगित कर दिया था, और ऐसी खबरें थीं कि यह कार्यक्रम टूर्नामेंट के 10वें संस्करण में टीम की भागीदारी पर फैसला आने के बाद आयोजित किया जाएगा.

Leave a Reply