पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की गीदड़ भभकी, भारत-पाक मैच को लेकर भारत के खिलाफ उगला जहर

shehbaz sharif ON IND VS PAK MATCH PAKISTAN

Pakistan: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और यूएसए (IND vs USA) के खिलाफ मैच से हो रही है. भारतीय टीम (Team India) इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले 1 फरवरी को पाकिस्तान (Pakistan) की सरकार ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया से ऐलान किया कि वो आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में हिस्सा लेंगे, लेकिन 15 फरवरी को भारत के साथ होने वाले मैच का बहिष्कार करेंगे.

इसके बाद आईसीसी ने पाकिस्तान (Pakistan Cricket Board) को धमकी दी, लेकिन अब पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत और पाकिस्तान मैच पर बात की और भारत को गीदड़ भभकी दी है.

शहबाज शरीफ की भारत को गीदड़ भभकी

पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत और पाकिस्तान मैच से पहले भारत को गीदड़ भभकी दी है. शहबाज शरीफ ने भारत को धमकी देते हुए कहा कि

“खेलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए. हमने सही फैसला लिया है. हमने इस पर बेहद सावधानी से विचार करने के बाद ये रुख अपनाया है.”

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भारत पर क्रिकेट में राजनीति करने का आरोप लगाया है. भारतीय टीम ने अभी तक इस पर कोई बयान नही दिया है. भारतीय टीम के कोच और कप्तान के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुप्पी साध रखी है.

भारत नहीं Pakistan कर रहा राजनीति

पाकिस्तान बार-बार भारत पर आरोप लगा रहा है कि भारत क्रिकेट में राजनीति ला रही है, लेकिन है इसका उल्टा. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। भारतीय टीम ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान की टीम से हाथ मिलाने से मना कर दिया था, जिसके बाद से पाकिस्तान की टीम ने ड्रामा शुरू किया है, पहले तो पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने मैदान पर गंदे इशारे किए.

वहीं एशिया कप 2025 की ट्रॉफी जब भारत ने जीती तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष मोहसिन नकवी जो एसीसी का भी अध्यक्ष है, उसने ट्रॉफी देने की जिद्द पकड़ ली, जबकि भारतीय टीम ने कहा था कि वो मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नही लेना चाहते हैं, बाकी एसीसी का दूसरा कोई भी सदस्य उन्हें ट्रॉफी दे सकता है, लेकिन मोहसिन नकवी ट्रॉफी अपने साथ उठाकर अपने होटल निकल लिया.

अब आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 भारत की मेजबानी में खेला जा रहा है और पाकिस्तान इसे खराब करने की हर संभव कोशिस कर रहा है.

Leave a Reply