टी20 विश्व कप 2026 से पहले टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, हर्षित राणा पुरे टूर्नामेंट से हुए बाहर, सबसे बड़े मैच विनर की वापसी

Harshit Rana ICC T20 World Cup 2026

Harshit Rana: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है. भारतीय टीम (Team India) अपना पहला मैच 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेलने वाली है, इस मैच से पहले भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. भारतीय टीम के सबसे घातक गेंदबाज की चोट की वजह से टीम इंडिया से छुट्टी हो गई है. बीसीसीआई ने इसके साथ ही रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है.

बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट से 1 दिन पहले अपनी स्क्वाड में बदलाव किया है. भारतीय टीम ने हर्षित राणा (Harshit Rana) जैसे आलराउंडर खिलाड़ी की जगह एक तेज गेंदबाज को भारतीय टीम में शामिल किया है.

Harshit Rana की जगह मोहम्मद सिराज को मौका

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम के आलराउंडर खिलाड़ी हर्षित राणा चोट की वजह से बाहर हो गए हैं. हर्षित राणा (Harshit Rana) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में लंगड़ाते हुए देखा गया था. अब बीसीसीआई ने अधिकारिक बयान देते हुए हर्षित राणा की जगह मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया में शामिल करने की पुष्टि कर दी है.

बीसीसीआई ने हर्षित राणा (Harshit Rana) की जगह मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को शामिल करने की जानकारी आईसीसी को दी है, जिसके बाद आईसीसी ने ट्वीट करके इसकी पुष्टि की है. मोहम्मद सिराज को उनके हालिया प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया में शामिल किया गया है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मोहम्मद सिराज ने हाल में ही टीम इंडिया के लिए वनडे फॉर्मेट में भी कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही टीम में अब उनकी एंट्री हुई है, लेकिन प्लेइंग 11 में इस तेज गेंदबाज को मौका मिलना मुश्किल है.

टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपडेटेड भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज.

Leave a Reply