बूढ़ी मां का गला दबाकर पीट रहा’ था बेटा, अमेरिका से बेटी ने वायरल किया CCTV फुटेज; जानें फिर क्या हुआ.!

ghaziabad | up | son beats mother |

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक बूढ़ी मां ने अपने बेटे को नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो उसने मां को ही जमकर पीटा। बेटे की शर्मनाक हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वह गिरफ्तार हो गया। यह मामला गाजियाबाद के संजय नगर सेक्टर 23 स्थित जागृति विहार का है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बेटा नशा करने के लिए अपनी मां से पैसे मांग रहा था। आरोपी का नाम निशांत है और वह 44 साल का है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

जब निशांत को उसकी मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो उसके बाद वह मां का बाल खींचकर पीटने लगा। निशांत ने अपनी मां का गला भी दबाया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित बूढ़ी मां की बेटी अमेरिका में रहती है और उसके पास सीसीटीवी कैमरे का एक्सेस था। जैसे ही उसने अपने भाई की हरकत देखी उसने तुरंत इस फुटेज को कॉलोनी के ग्रुप में भेज दिया। इसके बाद ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी बेटे निशांत को गिरफ्तार कर लिया।

मां की देखभाल के लिए बेटी ने लगवाए थे सीसीटीवी कैमरे

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घर पर बुजुर्ग महिला भगवान देवी और उसका 44 वर्षीय बेटा निशांत राघव रहते हैं। बूढी मां के पति विजयपाल राघव का निधन हो चुका है। वह प्रिंसिपल के पद से रिटायर हुए थे। बूढ़ी मां को पेंशन मिलता है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मां की बेटी निशा अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और वह घरेलू खर्च के लिए वहीं से पैसे भेजती है। यह घटना बीते शुक्रवार की बताई जा रही है, जब निशांत ने नशे के लिए अपनी मां से पैसे मांगे थे। बहन ने ही अपने घर में मां की देखभाल के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे।

पुलिस के अनुसार आरोपी निशांत के चार बच्चे हैं और उसकी पत्नी नशे के कारण ही मायके में रहने लगी है। निशांत को 6 महीने पहले पत्नी से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था और उसके बाद उसे नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया गया था। 3 महीने पहले ही आरोपी नशा मुक्ति केंद्र से बाहर आया है।

Leave a Reply