‘इत्र’ छिड़ककर स्कूली छात्राओं को वश में’ करना चाहता था मनचला, पीछा करते समय पढ़ता था किताब के ‘मंत्र’.!

अशोकनगर: मध्य प्रदेश के अशोकनगर में स्कूली छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाने के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा लेने वाले एक सिरफिरे युवक को पुलिस ने दबोचा है. आरोपी युवक छात्राओं का पीछा करता था और उन पर विशेष इत्र छिड़ककर उन्हें ‘आकर्षित’ करने का दावा करता था. आरोपी छात्राओं का पीछा करता था और उन्हें सम्मोहित करने के लिए इत्र छिड़कता था और मंत्रों का जाप करता था. पुलिस ने युवक को शहर के सलूजा टावर के पास से पकड़ा और उसकी तलाशी में इत्र की शीशी समेत तंत्र क्रियाओं से संबंधित एक किताब बरामद की.

गले में फंसी चिकन की हड्डी, युवक की हालत हो गई खराब… करानी पड़ी सर्जरी
पुलिस के अनुसार, आरोपी स्कूल से निकलने वाली छात्राओं का लगातार पीछा करता था. वह उनके साथ अश्लील हरकतें भी करता था और उन पर इत्र छिड़ककर उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसाने का प्रयास करता था. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जब स्कूल की बैन निकलती तो काफी दूर तक पीछा करता था.

छात्राओं के परिजनों ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को गुप्त सूचना दी थी. शिकायत में बताया गया था कि एक युवक पिछले तीन-चार दिनों से छात्राओं का पीछा कर रहा है पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपी को हिरासत में लिया. पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली, तो उसके पास से ‘काली सहस्त्रनामावली’ और इत्र की शीशियां बरामद हुईं, जिससे उसके इरादों का खुलासा हुआ.

Leave a Reply