गर्लफ्रेंड को ब्लॉक करना पड़ा भारी, लड़की’ ने युवक के दिल में चाकू मारकर कर दी हत्या.!

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्यार का खूनी अंजाम देखने को मिला है। गर्लफ्रेंड को ब्लॉक करना युवक के लिए घातक साबित हो गया। युवती ने सीने में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी है।

chhattisgarh bilaspur gf bf murder- India TV Hindi

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हत्या की एक खौफनाक वारदात सामने आई है। बिलासपुर में गर्लफ्रेंड को ब्लॉक करना युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। युवती ने युवक के सीने में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस को जब इस मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने युवती को गिरफ्तार कर लिया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। शव को अस्पताल पहुंचाने तक युवती अपने प्रेमी के शव के पास ही बैठी रही।

मृतक की हुई पहचान

जानकारी के मुताबिक, युवक और युवती के बीच प्यार की शुरुआत इंस्टाग्राम से हुई थी लेकिन इसका अंजाम खून से लिखा गया। ये घटना बिलासपुर जिले के शुभम विहार के शिक्षक कॉलोनी में घटी है। यहां एक युवक की सांसे उस वक्त थम गई जब शक और जुनून ने मोहब्बत के रिश्ते में सारी हदें पार कर दीं।मृतक की पहचान कामता प्रसाद सूर्यवंशी और आरोपी युवती की पहचान रोशनी सूर्यवंशी के रूप में की गई है। 

युवती ने क्यों ली प्रेमी की जान?

जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच सोशल मीडिया पर नजदीकियां बढ़ीं, बातचीत प्यार में बदली, लेकिन अचानक युवक द्वारा नंबर ब्लॉक किए जाने से युवती के मन में शक पैदा हो गया। शक धीरे-धीरे गुस्से में बदला और खूनी अंजाम तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि युवती चाकू लेकर युवक के कमरे तक पहुंची और उससे फोन दिखाने की मांग की। इंकार करने पर दोनों में बहस शुरू हुई और कुछ ही सेकंड में युवती ने अपने प्रेमी के दिल पर चाकू का वार कर दिया गया।

शव के पास ही बैठी रही युवती 

चाकू के वार से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वो युवक के शव के पास ही बैठी रही। पुलिस के आने से लेकर शव को अस्पताल पहुंचाने तक युवती अपने  प्रेमी के शव के पास ही बैठी रही।पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply