हिंदू बनकर 100 से ज्यादा लड़कियों को’ प्रेम जाल में फंसाने वाले अजफरुल कौन? लव जिहाद स्कैंडल का पर्दाफाश!

हिंदू बनकर अजफरुल हक उर्फ प्रिंस लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर यौन संबंध बनाता था. जिसका अब पर्दाफाश हो गया है. बस्ती पुलिस ने उसको मुंबई से गिरफ्तार किया है.

who is Ajfarul Haq Prince love jihad case

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से लव जिहाद का एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. एक महिला ने अजफरुल हक उर्फ प्रिंस पर दुष्कर्म, गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने अपनी पहचान छुपाकर उसे प्रेम जाल में फंसाया और लंबे समय तक उसका शोषण किया. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

कैसे जीता था भरोसा?

पीड़िता बस्ती के एक निजी अस्पताल में कार्यरत है. उसने पुलिस को बताया कि जनवरी 2022 में उसकी मुलाकात अजफरुल हक उर्फ प्रिंस से हुई थी. आरोपी ने खुद को हिंदू बताया और अच्छे अस्पताल में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया. आरोप है कि भरोसा जीतने के लिए वह हाथ में कलावा भी पहनता था, ताकि किसी तरह का शक न हो. इसके बाद धीरे-धीरे उसने महिला को प्रेम संबंध में फंसा लिया.

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसी बहाने लगातार उसका शोषण करता रहा. जब महिला ने विरोध किया तो उसे धमकाया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. महिला के अनुसार, जब वह शिकायत करने के लिए आरोपी के घर पहुंची, तो वहां मौजूद उसके भाई और अन्य सहयोगियों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया. पीड़िता ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसके परिवार को प्रताड़ित किया जाता था और भाई को किडनैप करने की धमकी दी जाती थी.

कौन है अजफरुल हक उर्फ प्रिंस?

पीड़िता के मुताबिक अजफरुल हक उर्फ प्रिंस एक हिस्ट्रीशीटर है और लव जिहाद के इस स्कैंडल में उसका पूरा परिवार भी शामिल है. बस्ती पुलिस ने उसको मुंबई के बांद्रा से पकड़ा है. अक्सर वो अपनी पहचान छिपाकर हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनके साथ संबंध बनाता था और फिर उनको देह व्यापार के दलदल में धकेलता था. जो लड़की ऐसा नहीं करती थी तो वो उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देता था.

कितने लोगों पर हुई FIR?

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अजफरुल हक उर्फ प्रिंस सहित 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है. डिप्टी एसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने कहा “महिला के साथ हुए अपराध के संबंध में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया गया है. विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.”

Leave a Reply