प्रेमिका से चुपचाप मिलने आया, परिवार ने युवती के सामने ही पेट्रोल से नहलाकर लगा दी आग!


राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक शख्स को उसकी प्रेमिका के सामने उसके ही परिवार वालों ने बुरी तरह पीटा, उसकी ही बाइक से पेट्रोल निकाला और बाइक एवं उसे… दोनों को आग के हवाले कर दिया। वह चीखता-चिल्लाता रहा, बचाने की गुहार लगाता रहा… लेकिन आरोपियों ने उसी एक नहीं सुनी। बाद में पुलिस पहुंची और युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जांच पड़ताल बिजोलिया थाना पुलिस कर रही है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है।

गुरुवार रात मिलने आया था, शुक्रवार तक साथ ही था, इस दौरान भाई ने देख लिया
जानकारी के अनुसार फतेहपुरा डाबी निवासी 18 वर्षीय दिलीप बंजारा गुरुवार को मंडोल गांव में एक युवती से मिलने पहुंचा था। वह उससे मिलने देर शाम अंधेरे में पहुंचा था। रात को मौका पाकर उसके पास जा पहुंचा। उसके बाद शुक्रवार तक वहीं उसके साथ रहा। बताया जा रहा है कि किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना युवती के परिजनों को दे दी। शुक्रवार को युवती का भाई गांव पहुंचा और बहन को युवक के साथ देख लिया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस पर वह आपा खो बैठा और युवक से तीखी बहस शुरू हो गई।

झगड़े के बाद परिवार को बुलाया, परिवार ने पीटा और लगा दी आग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में युवती के भाई ने दिलीप पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। यह पेट्रोल उसकी ही बाइक से निकाला गया था और उसके बाद उसे एवं बाइक दोनों को आग के हवाले कर दिया। इसी दौरान युवक की बाइक को भी आग के हवाले कर दिया गया। अचानक आग की लपटों में घिरे युवक की चीख-पुकार से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

चालीस फीसदी तक झुलसा युवक, हालत बेहद गंभीर
इस हमले में दिलीप बंजारा करीब 40 प्रतिशत तक झुलस गया। उसके हाथ, पैर और पीठ बुरी तरह जल गए हैं, जबकि उसकी बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। आसपास के लोगों ने धुआं उठता देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तुरंत उप जिला चिकित्सालय बिजोलिया ले जाया गया। उप जिला चिकित्सालय में डॉक्टर अंसार खान ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भीलवाड़ा रेफर कर दिया गया, जहां वह फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है।

आरोपियों को तलाश रही पुलिस, सभी फरार
घटना की सूचना मिलते ही बिजोलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। घायल युवक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

Leave a Reply