फगवाड़ा-लुधियाना हाईवे पर भीषण हादसाः कार के उड़े चिथड़े-मारे गये सबके सब!


फगवाड़ा-लुधियाना हाईवे पर गांव चाचोकी के नजदीक भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार और टाटा 407 (ट्रक) के भी आमने-सामने भयानक टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के चिथड़े उड़ गए और गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

मृतकों की पहचान साहिल मोहम्मद (23) पुत्र कश्मीर मोहम्मद, दलजीत भट्टी (20) पुत्र अवतार चंद और अरमान मेहमी (17) पुत्र देस राज मेहमी निवासी मुठड्डा कलां, थाना फिल्लौर जिला जालंधर के रूप में हुई है। तीनों युवक फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र थे। जिस कार में तीनों सवार थे उसके परखच्चे उड़ गए।

घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गए। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कर ट्रैफिक को सूचारू करवाया। तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल भेजे गए हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं ट्रक चालक विजय कुमार पुत्र मीत राम निवासी लाडोवाल घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) के अधिकारी मक्खन सिंह ने बताया कि तीनों मृतक इटियोस कार नंबर पीबी 10 डीएस 5210 में फगवाड़ा से फिल्लौर की तरफ जा रहे थे। कार ओवर स्पीड होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलटियां खाती हुई हाईवे के दूसरी तरफ फिल्लौर की तरफ से फगवाड़ा की तरफ आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस भीषण हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई।

Leave a Reply