
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के लिए भारतीय टीम (Team India) ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार है. भारतीय टीम ने यूएसए (USA) के खिलाफ अपना पहला मैच जीता था और अब टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपना दूसरा मैच 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया (Namibia Cricket Team) के खिलाफ खेलने वाली है. भारतीय टीम इस मैच से पहले कुछ फ़ोर्स चेंजेस कर सकती है.
भारतीय टीम (Team India) में 2 बदलाव होने तय हैं. पहला बदलाव मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) और दूसरा अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के रूप में हो सकता है. नामीबिया के खिलाफ भारतीय टीम की सम्भावित एकादश क्या हो सकती है, आइए जानते हैं.
अभिषेक शर्मा और मोहम्मद सिराज की Team India से छुट्टी
भारतीय टीम (Team India) के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहले फीवर और उसके बाद पेट दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं, अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर अभी तक कोई अपडेट नही आया है. हालांकि उम्मीद है कि वो जल्द फिट हो जाएंगे और पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे. हालांकि नामीबिया के खिलाफ उनका बाहर रहना तय है.
अभिषेक शर्मा के अलावा मोहम्मद सिराज को भी आगे के मैचों से बाहर किया जा सकता है, पहले मैच में मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन किया था और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन अब रिपोर्ट्स की मानें तो नामीबिया के खिलाफ उन्हें मौका मिलना मुश्किल है.
संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की टीम इंडिया में वापसी
नामीबिया के खिलाफ अभिषेक शर्मा की जगह बतौर ओपनर संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है, जो ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं. संजू सैमसन को इसके बाद बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है, क्योंकि इस टी20 विश्व कप में भारतीय टीम, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को मौका दे सकती है.
वहीं जसप्रीत बुमराह, भारतीय टीम के मुख्य गेंदबाज हैं, अगर वो फिट हैं, तो ऐसे में उनकी जगह टीम इंडिया में पक्की है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मोहम्मद सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह को आगे के मैचों में भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है.





