पापी पति ने 1 हजारˈ लेकर पत्नी को 2 दोस्तों सौंप दिया, फिर दोनों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म

पापी पति ने 1 हजार लेकर पत्नी को 2 दोस्तों सौंप दिया, फिर दोनों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक बेहद दुखद और शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक 30 वर्षीय महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति ने मात्र 1000 रुपये लेकर उसे अपने दो दोस्तों के साथ भेज दिया, जहां उन दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

महिला के अनुसार, रविवार शाम को उसके पति ने उसे किसी बहाने से घर से बाहर ले जाया. रास्ते में पहले से ही उसके दो साथी बालकिशन और पप्पू मौजूद थे. पति ने उनसे 1000 रुपए लिए और महिला को उनके हवाले कर दिया. विरोध करने पर पति ने बेशर्मी से कहा कि अब वह इसी तरह उससे पैसे कमाएगा.

दोनों आरोपियों ने महिला को पास के यूकेलिप्टस (सफेदे) के बाग में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया. इस अमानवीय घटना के बाद पीड़िता ने घर लौटकर पुलिस से मदद मांगी. पुलिस ने महिला की तहरीर पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया और सोमवार को उसे जिला महिला अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा. जांच के आधार पर दो आरोपियों पप्पू और बालकिशन को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनसे पूछताछ जारी है.

हालांकि, मुख्य आरोपी यानी महिला का पति (जिसका नाम छुटन बताया जा रहा है) अभी फरार है. ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने पुष्टि की है कि उसकी तलाश के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह मामला इंसानियत और पारिवारिक रिश्तों की पवित्रता पर गहरा सवाल उठाता है.

Leave a Reply