
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में कल दोपहर सबसे रोमांचक मुकाबला खेला गया, ये मुकाबला राशिद खान (Rashid Khan) की कप्तानी वाली अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका (AFG vs SA) के बीच खेला गया, जिसकी कमान एडेन मार्करम (Aiden Markram) के हाथो में है. साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवरों में 187 रन बनाए.
इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम (Afghanistan National Cricket Team) भी 19.4 ओवरों में 187 रन बनाने में सफल रही, जिसके बाद सुपर ओवर में मैच खेला गया, पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने भी 17 रन बनाया, जिसके बाद ये मैच फिर सुपर ओवर में खेला गया, जहां साउथ अफ्रीका ने 23 रन बनाए, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 18 रन बनाने में सफल रही और उन्हें 6 रनों से सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में मिली हार के बाद राशिद खान (Rashid Khan) ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.
Rashid Khan ने इन्हें माना हार का जिम्मेदार
दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान (Rashid Khan) ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि
“हमें कई मौके मिले, आखिरी सुपर ओवर में भी मिले. एक गेंद में 5 रन और परिणाम किसी भी ओर जा सकता था. हम अधिक चतुराई से काम ले सकते थे. एक डाइव, एक गेंद मैच खत्म कर सकती थी. हमने पिछले डेढ़ साल में इस मैच के लिए बहुत मेहनत की थी जिससे अगले राउंड में प्रवेश कर जाएं. यह निराशाजनक है.”
अफगानिस्तान के कप्तान ने अपने बयान में आगे कहा कि
“जब भी आप अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, यह गौरव का क्षण होता है. मैं कोशिश करूंगा कि खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा रहे.”
20वें ओवर की डाइव की बात कर रहे हैं Rashid Khan
राशिद खान (Rashid Khan) दरअसल 20वें ओवर की चौथी गेंद पर डाइव की बात कर रहे हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। 20वें ओवर में अफगानिस्तान की टीम को 13 रनों की जरूरत थी, कगिसो रबाडा ने पहली ही गेंद नो बॉल डाली, जिस पर नूर अहमद कैच आउट हुए, लेकिन नो बॉल होने की वजह से उन्हें नॉटआउट दिया गया और अफगानिस्तान को 1 रन मिला, इसके बाद दूसरी गेंद वाइड रही. पहली लीगल गेंद पर कोई रन नही मिला.
दूसरी गेंद पर नूर अहमद ने छक्का जड़ा और अब अफगानिस्तान को सिर्फ 5 रनों की जरूरत थी. इसकी अगली गेंद पर नूर अहमद ने 2 रन लिया और अफगानिस्तान को अब 3 गेंदों पर 4 रनों की जरूरत थी. अगली गेंद पर कोई रन नही आया, एक बार फिर कगिसो रबाडा ने नो बॉल डाला और इस पर अफगानिस्तान को 2 रन मिले.
अब अफगानिस्तान को सिर्फ 2 रनों की जरूरत थी, नूर अहमद ने शॉट लगाया और पहला रन पूरा किया, लेकिन दूसरा रन नॉन-स्ट्राइकिंग एंड पर फजल हक फारूकी पूरा नही कर सके, अगर उन्होंने डाइव लगाई होती तो अफगानिस्तान ये मैच जीत गया होता. राशिद खान इसी डाइव की बात कर रहे हैं.





