6वीं क्लास के बच्चे के साथ गंदा काम, POCSO के तहत केस दर्ज, छत्रपति संभाजीनगर से सामने आई वारदात

Fulambari Police Station

Chhatrapati Sambhajinagar Crime: छत्रपति संभाजीनगर जिले के सवांगी इलाके के एक प्रतिष्ठित इंग्लिश स्कूल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कक्षा 6 में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र के साथ उसकी ही कक्षा के चार सहपाठियों द्वारा कथित रूप से यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में फुलंबरी पुलिस स्टेशन में POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित के माता-पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि स्कूल प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश की।

पीड़ित के पिता की शिकायत के अनुसार, यह घटना 24 सितंबर 2025 को स्कूल के मैदान में हुई थी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आरोप है कि कक्षा के चार लड़कों ने पीड़ित को रोका और उसके साथ जबरदस्ती करने तथा उसे निर्वस्त्र करने की कोशिश की। पिछले कई दिनों से ये लड़के उसे गंदी धमकियां देकर मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे, जिससे वह काफी डरा हुआ था। अंततः 5 दिसंबर को उसने रोते हुए अपने पिता को इस घटना के बारे में बताया।

स्कूल का सहयोग न करना और अभिभावकों पर दबाव

पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया है कि घटना की जानकारी मिलते ही वे स्कूल पहुंचे, लेकिन स्कूल प्रशासन ने सहयोग करने के बजाय उन पर दबाव बनाने की कोशिश की। उन्होंने मीडिया को बताया, “मेरा बेटा कुछ दिनों से रो रहा था और स्कूल जाने से डर रहा था। जब हम स्कूल गए, तो हमें स्पष्ट जवाब नहीं मिला।”

प्रशासन की भूमिका, मंत्री दादा भुसे का आदेश

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यों की जांच समिति गठित की है। राज्य के शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने भी मामले की विस्तृत जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। इस बीच, फुलंबरी पुलिस स्टेशन के निरीक्षक संजय सहाने ने कहा कि चूंकि सभी आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए आगे की जांच जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत की जा रही है।

Leave a Reply