‘कयामत तक नहीं बनेगी बाबरी मस्जिद’, अब क्यों आगबबूला हो गए योगी आदित्यनाथ? जानिए किसे दे डाली चेतावनी

babri masjid will never be built till doomsday why yogi adityanath angry warning issued

Yogi Adityanath: भारतीय जनता पार्टी के ‘फायरब्रांड’ नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाया है। उन्होंने बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बाबरी मस्जिद को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। साथ ही एक चेतावनी भी दी है।

सीएम योगी ने मंगलवार को बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोग अवसरवादी रवैया अपनाते हैं। उनको जब संकट आता है तो राम याद आते हैं। बाकी समय में राम को भूल जाते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यही वजह है कि भगवान राम भी उनको भूल चुके हैं।

‘कयामत का दिन कभी नहीं आएगा’

योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि रामद्रोहियों के लिए कोई जगह नहीं बची है। जो रामभक्तों पर गोली चला रहे थे, रामकाज में बाधक थे और बाबरी ढांचे का ख्वाब देख रहे थे, उनको बता दे रहे हैं कि कयामत का दिन कभी नहीं आएगा। कयामत के दिन के लिए मत जियो।

‘कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे’

मुख्यमंत्री ने कहा, “भारत में कायदे से रहना सीखो…यहां का कानून मानो। अगर कानून मानोगे और कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे। नहीं तो रास्ता कहां जाता है? अगर कोई कानून तोड़ता है, तो सीधा जहन्नुम जाता है। अगर कोई कानून तोड़कर स्वर्ग जाने का सपना देख रहा हो तो वह कभी पूरा नहीं होगा।”

‘बाबरी का ढांचा दोबारा नहीं बनेगा’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि हमने कहा था, ‘राम लला, हम आएंगे- मंदिर वहीं बनाएंगे।’ मंदर बन गया न…और वहीं पर बना है।” उन्होंने कहा कि आज फिर हम कह रहे हैं कि कयामत के दिन तक भी बाबरी मस्जिद का ढांचा दोबारा नहीं बनेगा। जो लोग कयामत के दिन का सपना देखते हैं, वे सड़-खप जाएंगे। वह दिन कभी नहीं आने वाला है।

योगी ने कहा कि कुछ लोग जो विकसित भारत की बात को पचा नहीं पा रहे हैं, वे साजिश कर रहे हैं। 2017 से पहले भी उत्तर प्रदेश था। कोई त्योहार नहीं मनाया जा सकता था। बेटियां, मंदिर और स्कूल कुछ भी सुरक्षित नहीं था। राह चलते लूट होती थी। गरीबों की जमीन हड़प ली जाती थी। लेकिन अब जो कोई भी कानून तोड़ेगा उसे ऐसी कड़ी सजा मिलेगी कि सात पीढ़ियां इसे याद रखेंगी।

Leave a Reply