
Opinion: छोटा पंडित ,छोटू, राजा, टुंडा भाई जैसे किरदारों में जान डालने वाले राजपाल यादव इस वक्त दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैद है. राजपाल का जैसे ही नाम लोगों के सामने आता है तो उनके हंसते मुस्कुराते किरदारों लोगों के जहन में उतर कर आ जाते हैं. इन किरादारों ने हजारों-लाखों लोगों मायूस चेहरे पर हंसी ला दी और अपने गम भुला दिए. लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला ये 54 साल का एक्टर कभी जेल में कैद होगा इसके बारे में उनके फैंस ने सोचा भी नहीं था.
राजपाल यादव के तिहाड़ जेल में सरेंडर करने की जैसे ही खबर आई तो उनके फैंस का दिल ही टूट गया. ये हाल तब और ज्यादा बुरा हो गया जब उनका जेल जाने से पहले का आखिरी इंटरव्यू वायरल हुआ जिसमें उन्होंने कहा था- ‘क्या करूं सर, मेरे पास कोई और रास्ता नहीं है.’ लेकिन, सवाल ये उठता है कि आखिर राजपाल यादव का ये हाल कैसे और क्यों हुआ.
वो फिल्म जिसने डुबा दी लुटिया
राजपाल यादव की जिंदगी के बुरे दौर की शुरुआत उस वक्त से हुई जब उन्होंने साल 2010 में फिल्म बनाने का फैसला किया. इस फिल्म का नाम ‘अता पता लापता’ था. 20 सितारों से सजी इस फिल्म में राजपाल यादव के अलावा कई दिग्गज सितारों की लाइन लगी थी. फिल्म के निर्देशन की कमान राजपाल ने संभाली और वाइफ बतौर प्रोड्यूसर थीं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ये 2012 में रिलीज हुई. फिल्म से राजपाल को काफी उम्मीदें थीं. लेकिन, बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ये उनकी पहली मूवी थी. फिल्म का रिलीज होती ही इतना बुरा हाल हुआ कि राजपाल कर्ज में डूब गए. 11 करोड़ में बनी इस मूवी ने भारत में 34 लाख और वर्ल्डवाइड केवल 42 लाख का कलेक्शन किया.
कर्ज ने कर दिया बंटाधार
इस मूवी को बनाने के लिए राजपाल ने अपने पास से 5 से 6 करोड़ खुद लगाए और 5 करोड़ रुपये दिल्ली की एक कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लिए. राजपाल को लगा कि फिल्म हिट हो जाएगी और वो सारा कर्जा पाट देंगे. लेकिन, रियल में हुआ इसका ठीक उल्टा. इस फिल्म ने राजपाल की जिंदगी में ऐसा अंधेरा लगा दिया जिसकी काल कोठरी में वो कई साल से जी रहे हैं. राजपाल ने पैसा चुकाने के लिए चेक दिया लेकिन वो चेक बाउंस हो गए. लिहाजा, जिस कंपनी से राजपाल ने कर्जा लिया था उसने 7 अलग-अलग मामलों में शिकायत दर्ज की. ये केस बीते 16 साल से चल रहा है.
कहां गईं राजपाल यादव की जमीनें?
राजपाल यादव ने फिल्म इंडस्ट्री में 1999 में आई ‘दिल क्या करे’ फिल्म से डेब्यू किया था. यानी कि एक्टर को फिल्म इंडस्ट्री में 27 साल हो गए हैं. इतने साल में राजपाल ने कई हिट फिल्मों के हिस्सा रहे और जमकर नोट छापे. कहा जाता है कि एक्टर की नेटवर्थ करीबन 50 से 80 करोड़ है और साथ ही मुंबई में फ्लैट और यूपी के शहजहांपुर में पैतृक संपत्ति भी है. ऐसे में सवाल उठता है कि इतनी संपत्ति होने के बाद भी वो जेल क्यों गए. दरअसल, मुरली प्राइवेट लिमिटेड के अलावा राजपाल सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांद्रा ब्रांच की किश्त भी चुका नहीं पाए थे. ऐसे में मुरली प्राइवेट लिमिटेड तो कोर्ट पहुंचा ही साथ ही बैंक की किश्त ना चुका पाने के अपराध में उन्हें 2018 में तीन महीने के लिए जेल भेजा गया. इसके साथ ही साल, 2024 में बैंक अधिकारियों ने अपने पैसे रिकवर करने के लिए एक्टर के होम टाउन की करोड़ों की संपत्ति को जब्त कर लिया. इस तरह से एक्टर दिवालिया हो गए.
एक गलती से हुआ सब बर्बाद
राजपाल भले ही बीते 27 साल से लोगों के बीच उनका रुतबा है. लेकिन,ये बात भी सौ फीसदी सही है कि वो ज्यादातर फिल्मों में साइड रोल में भी दिखे. ऐसे में अब आप समझ सकते हैं कि जहां लीड हीरो एक फिल्म से 100-200 करोड़ कमा लेते हैं तो साइड एक्टर्स की सैलरी चंद लाख में सिमट जाती है.राजपाल ने फिल्म हिट होने का एक पहलू तो देखा लेकिन अगर फिल्म फ्लॉप हुई तो उसे लेकर और कर्जा चुकाने को लेकर कोई प्लान क्यों नहीं बनाया. अगर फिल्म बनानी ही थी तो कम सितारों और कम बजट के साथ उसे पूरा कर सकते थे. यानी कि बिना किसी प्लानिंग के प्रोड्यूसर के तौर पर उतरना वो भी बिना किसी बैकअप प्लान के…वही..मिस फायर उन्हीं पर कर लगा. लिहाजा, इतना जरूर कहा जा सकता है कि एक छोटी सी गलती ने राजपाल का इतना बुरा हाल कर दिया कि वो जेल की सलाखों में कैद हैं.



