भाग्य का द्वार खोलते हैं नंदी! जानें सपने में नंदी बैल दिखने के 5 सबसे शुभ संकेत!


Dream meaning about Nandi: हिंदू पंचांग के अनुसार, इसा साल महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को पड़ रही है. परंपरा के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा का विधान है. आमतौर पर लोग इस दिन शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं या उनका विशेष पद्धति से रुद्राभिषेक करते हैं. महाशिवरात्रि पर चारों प्रहर में पूजा-पाठ के अलावा लोग महादेव की विशेष कृपा के लिए कुछ खास उपाय भी करते हैं. महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में एक चीज देखी जाती है कि बड़ी संख्या में भक्त नंदी के कान में कुछ फुसफुसाते हैं. शास्त्रों के अनुसार, नंदी भगवान शिव के वाहन होने के साथ-साथ उनके संदेशवाहक भी हैं. इसलिए श्रद्धालु महाशिवरात्रि और सावन सोमवारी जैसे विशेष अवसरों पर शिव मंदिर में जाकर वहां मौजूद नंदी के कान में अपनी मनोकामना कहते हैं. पौराणिक मान्यता है कि इस दिन नंदी के कान में मनोकामना कहने से वह जल्द ही पूरा हो जाता है. इसके अलावा नंदी को लेकर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि आखिर सपने में नंदी बैल को देखने का क्या संकेत है. ऐसे में आइए स्वप्न शास्त्र के अनुसार जानते हैं सपने में नंदी देखने का सही मतलब.

सपन में मंदिर में नंदी के दर्शन
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप सपने में किसी शिवालय (मंदिर) के भीतर नंदी महाराज को देखते हैं, तो यह अत्यंत मंगलकारी है. यह संकेत है कि आपकी बरसों पुरानी कोई अधूरी इच्छा जल्द ही पूरी होने वाली है. यह सपना इस बात का भी संकेत देता है कि आने वाले समय में आपको करियर के क्षेत्र में नए और सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे. अगर यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो शुभ समाचार मिल सकता है.

सपने में सिर्फ नंदी को देखना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में से नंदी बैल का दिखाई देना सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव का संकेत है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यह स्वप्न इस बात का भी पूर्व संकेत देता है कि आने वाले समय में आपके जीवन में नए मित्रों और प्रभावशाली लोगों का प्रवेश होगा. ये नए रिश्ते न सिर्फ सुखद होंगे, बल्कि भविष्य में आपके संकट के समय मददगार भी साबित होंगे.

सपने में नंदी को भोजन कराना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप सपने में खुद को नंदी को चारा या भोजन खिलाते हुए देखते हैं, तो यह स्वप्न आपसे कुछ विशेष करने की अपेक्षा रखता है. यह आपके पितरों और परिवार के सदस्यों से जुड़ी अधूरी धार्मिक जिम्मेदारियों का संकेत है. अगर आपने परिवार के वार्षिक अनुष्ठान, श्राद्ध या तर्पण जैसे कार्य करना बंद कर दिया है, तो यह सपना आपको उन्हें फिर से शुरू करने और पूर्वजों का आशीर्वाद लेने का निर्देश दे रहा है.

सपने में नंदी को दौड़ते या चलते देखना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, अगर आप सपने में नंदी को तेजी से दौड़ते हुए या बेचैनी में चलते हुए देखते हैं, तो आपको सावधान होने की जरूरत है. यह सपना आपके वर्तमान आचरण या संगति पर सवाल खड़ा करता है. ऐसे में संभव है कि आप अनजाने में किसी गलत मित्र के प्रभाव में हों या किसी अनैतिक कार्य में संलिप्त हों.

Leave a Reply