
Salman Ali Agha on Abhishek Sharma and Usman Tariq: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच होने वाले कल मैच से पहले पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) के कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है और कई सवालों के जवाब दिए हैं, इस दौरान सलमान आगा ने कहा है कि वो चाहते हैं कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) कल के मैच के लिए फिट हों और भारत की प्लेइंग 11 का हिस्सा हों, वहीं उन्होंने उस्मान तारिक (Usman Tariq) के गेंदबाजी एक्शन पर भी बात की है.
सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) की टीम पाकिस्तान ने अब तक इस टूर्नामेंट में 2 मैच खेले हैं और दोनों ही मैचों में जीत हासिल की है. ऐसे में वो भारत की टीम को भी शिकस्त देकर सुपर 8 में जगह बनाने वाली पहली टीम बनना चाहते हैं. सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने क्या कुछ कहा है आइए जानते हैं.
Salman Ali Agha ने बताया क्यों चाहते हैं कि अभिषेक शर्मा खेलें कल का मैच
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि वो चाहते हैं कि भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज कल के मैच से पहले फिट हों और पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरें, सलमान आगा का मानना है कि वो एक मजबूत टीम के सामने खेलना चाहते हैं. सलमान आगा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि
“मुझे उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा ठीक हो रहे हैं और वह कल का मैच खेलेंगे. क्योंकि हम सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खेलना चाहते हैं.”
अभिषेक शर्मा की बात करें तो वो पहले मैच में यूएसए के खिलाफ मैदान पर उतरे थे, लेकिन अनफिट थे और पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे. वहीं दूसरे मैच से पहले उन्हें पेट में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद नामीबिया के खिलाफ वो नही खेल सके थे, अब सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया है कि अभिषेक शर्मा, पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाले हैं.
Salman Ali Agha ने उस्मान तारिक के एक्शन पर भी दिया जवाब
भारत और पाकिस्तान मैच से पहले दोनों ही देशों में उस्मान तारिक को लेकर बात हो रही है, पाकिस्तान उस्मान तारिक को ट्रम्प कार्ड की तरह देख रहा है, लेकिन उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन विवादों में रहा है. अब सलमान अली आगा ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि
“आईसीसी द्वारा हुए टेस्ट को उन्होंने 2 बार पास किया है. मुझे नहीं पता कि इस पर इतना हंगामा क्यों हो रहा है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उस्मान तारिक को इन सब बातों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उसके एक्शन पर तभी से बातें हो रही है जब से वह खेलने लगा है, इस कारण उन्हें इसकी आदत है.”





