अभी खत्म नहीं हुआ पाकिस्तान का ड्रामा, नो हैंडसेक विवाद पर फिर रोए सलमान अली आगा, कहा “हम चाहते हैं कि…

अभी खत्म नहीं हुआ पाकिस्तान का ड्रामा, नो हैंडसेक विवाद पर फिर रोए सलमान अली आगा, कहा “हम चाहते हैं कि…

Salman Ali Agha on No Handshake controversy: 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय टीम (Team India) मौजूदा समय में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है, लेकिन इस विश्व कप में कई बड़े उल्टफेर देखने को मिले हैं. इस बार पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) उस्मान तारिक (Usman Tariq) को लेकर आई है और भारत के खिलाफ उन्हें मौका देने वाली है, पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने उस्मान तारिक को अपना ट्रम्प कार्ड बताया है.

सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) से इस दौरान हैंडसेक को लेकर पूछा गया. सलमान अली आगा ने कहा कि वो क्या सोचते हैं इससे फर्क नही पड़ता है. वो चाहते हैं कि खेल उसी तरह से हो जैसे पहले होता था, लेकिन सिर्फ उनके चाहने से क्या फर्क पड़ता है.

भारत के साथ हैंडसेक पर बोले Salman Ali Agha

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 3 मैच खेले गए थे, लेकिन किसी भी मैच में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हैंडसेक नही किया था. अब आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत के साथ हैंडसेक पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने कहा कि

“इस बारे में हम कल देखेंगे.”

पाकिस्तान की सरकार ने 1 फरवरी को अपने सोशल मीडिया से ऐलान किया था कि वो आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा लेंगे, लेकिन 15 फरवरी को भारत के साथ होने वाले मैच में हिस्सा नही लेंगे. हालांकि 10 फरवरी को पाकिस्तान ने यू-टर्न लिया और एक बार फिर भारत के साथ खेलने पर हामी भरी. अब पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि

“मैं उम्मीद करता हूं कि यह खेल उसी भावना के साथ खेला जाए, जिस भावना के साथ इसे शुरुआत से खेला जाता रहा है.”

पहलगाम हमले के बाद भारत ने किया नो हैंडसेक का फैसला

एशिया कप 2025 से पहले पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने हमला किया था, जिसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लांच किया और आतंकी ठिकानों पर हमले करके उन्हें नेस्तानाबूद किया. हालांकि पाकिस्तान ने हमेशा की तरह इसके जवाब में सिर्फ झूठ बोला और 7 राफेल गिराने की बात कही, हालांकि भारत ने साबित किया कि पाकिस्तान हर बार की तरह इस बार भी झूठ ही बोल रहा है.

इसके बाद एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हैंडसेक नही किया और जीत को भारतीय सेना और पहलगाम हमले में मारे गए मासूमो को समर्पित किया. भारत और पाकिस्तान के बीच 3 मैच खेले गए और पाकिस्तान को हर मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा.

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply