
नोएडा: आज 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे पर प्रेमी प्रेमिका मिलते हैं और जिदंगीभर साथ रहने का वादा करते हैं। लेकिन दिल्ली के एनसीआर यानि उत्तर प्रदेश के नोएडा जो खबर सामने आई है, उसने हर प्यार करने वाले कपल को डरा दिया है। जहां एक प्रेमी सुमित ने अपनी गर्लफ्रेंड रेखा की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को शूट कर सुसाइड कर लिया। दोनों की लाश एक टाटा अल्ट्रोज कार में मिली हैं, जिससे दिल्ली से लेकर यूपी तक हड़कंप मचा हुआ है।
कौन हैं सुमित और रेखा, कब शुरू हुई थी लव स्टोरी
प्रेमी सुमित (32) दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला था। जबकि 26 साल की प्रेमिका रेखा नोएडा के सलारपुर की रहने वाली थी। परिवार से पूछताछ के बाद पता चला कि दोनों के बीच 15 साल से अफेयर चल रहा था। एक दूसरे को स्कूल टाइम से जानते थे। एक ही स्कूल में पढ़ते वक्त एक दूसरे को प्यार करने लगे थे। यहां तक कि वह शादी करने वाले थे, लेकिन सवाल यह है कि आखिर दोनों में ऐसा क्या हुआ जो वेलेंटाइन के दिन अपनी मौत साथ लव स्टोरी का दा एंड कर दिया।
गर्लफ्रेंड को दिल्ली में एक करोड़ का फ्लैट गिफ्ट किया था
सुमित के कजिन सचिन ने पुलिस को बताया कि सुमित रेखा को बहुत प्यार करता था। रेखा भी उसे चाहती थी, यहां तक की शादी से पहले ही उसने रेखा को दिल्ली में एक करोड़ का खरीदकर गिफ्ट किया था। जिसमें वह एक साथ रहने वाले थे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। लेकिन उसे नहीं पता था कि वह जिसके लिए इतना सब कर रहा है वो उसे धोखा देगी।
सुमित एक अच्छा क्रिकेटर था
सुमित एक अच्छा क्रिकेटर था, जो स्टेट लेवल की क्रिकेट खेल चुका था। साथ पानी का प्लांट भी चलाता था। सुमित ने रेखा के लिए कई हसीन सपने देखे थे। लेकिन रेखा के घरवालों ने उसे सुमित के खिलाफ भड़काकर दूसरी जगह शादी के लिए मना लिया था। इसी को लेकर दोनों के बीच कुछ समये विवाद चल रहा था। लेकिन यह नहीं पता था कि 15 साल का अफेयर का इस तरह एंड होगा।
एक दिन पहले सुमित ने भेजा था खतरनाक मैसेज
दिल्ली पुलिस को सचिन ने बताया कि सुमित ने कल यानि 13 फरवरी को दोपहर 3:39 बजे रेखा के मोबाइल पर मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था कि मैं मरने जा रहा हूं, मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी अपनी प्रेमिका रेखा है। उसने मुझसे शादी करने का वादा किया था, लेकिन वह अब किसी और से शादी करने जा रही है। 15 साल के प्यार को उसने कहीं का नहीं छोड़ा, इसलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं।



