प्रिया सरोज का खुलासा, रिंकू सिंह से नही किसी और से शादी कराने वाले थे उनके पिता, कहा “मेरे पिता ने…

प्रिया सरोज का खुलासा, रिंकू सिंह से नही किसी और से शादी कराने वाले थे उनके पिता, कहा “मेरे पिता ने…

Priya Saroj on love story with Rinku Singh: भारतीय टीम (Team India) के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) जिस तरह से मैदान पर चौके छक्के की बारिश करते हैं. जिस तरह से उनके विस्फोटक बल्लेबाजी की चर्चा होती है, उसी तरह से अब उनके लव स्टोरी की भी चर्चा है. पिछले साल ही रिंकू सिंह की सगाई मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) से हुई थी, जल्द ही इन दोनों की शादी होने वाली है.

रिंकू सिंह की सगाई के बाद इस बात की चर्चा शुरू हुई कि प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की मुलाकात कैसे हुई, तो इसका जवाब खुद रिंकू सिंह ने दिया था. रिंकू सिंह ने बताया था कि ये सब कोविड के समय शुरू हुआ था, प्रिया सरोज की बहन ने रिंकू सिंह को कपड़े के प्रमोशन के लिए कांटेक्ट किया था और फिर बात चीत से शुरू हुआ ये सिलसिला प्यार तक पहुंच गया है.

प्रिया के पिता किसी IAS से करना चाहते थे Priya Saroj की शादी

प्रिया सरोज (Priya Saroj) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनके पिता उनकी शादी किसी और लड़के से करना चाहते थे, लेकिन प्रिया सरोज ने काफी मुश्किल से इस शादी को टाल दिया. प्रिया सरोज ने बताया कि उनके पिता उनके लिए कोई आईएएस लड़का ढूढ़ रहे थे, लेकिन उन्होंने उसे टाल दिया और इसी बीच रिंकू सिंह के साथ ये सब शुरू हुआ.

रिंकू सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि प्रिया सरोज से पहली मुलाकात में ही प्यार हो गया था, वहीं उन्होंने बताया कि प्रिया भी उनके इंस्टाग्राम पोस्ट्स को लाइक करती थीं. दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई. रिंकू सिंह ने इस दौरान ये भी खुलासा किया कि इसके बाद ‘प्रिया सरोज के भाई ने मुझे फोन किया कि क्या तुम प्रिया से शादी कर लोगे?’ इस पर रिंकू सिंह ने जवाब दिया कि ‘हाँ, मै शादी कर लूंगा.’ इसके बाद दोनों की सगाई लखनऊ में हुई थी.

जून में होगी रिंकू सिंह और Priya Saroj की शादी

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई लखनऊ में आठ जून 2025 को हो चुकी है. इसके बाद दोनों की शादी 18 नवंबर को वाराणसी में होने वाली थी, लेकिन रिंकू सिंह के मैच की वजह से ये शादी फरवरी में टाल दी गई थी, लेकिन फरवरी और मार्च में आईसीसी टी20 विश्व कप होने की वजह से इस शादी को जून तक के लिए टाल दिया गया है.

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में रिंकू सिंह को मौका दिया गया है, इसके बाद से रिंकू सिंह, केकेआर के लिए आईपीएल खेलते नजर आने वाले हैं. मई में आईपीएल 2026 का फाइनल होगा. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके बाद से ही रिंकू सिंह और प्रिया सरोज शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं.

Leave a Reply