IND vs PAK मैच से पहले पाकिस्तानी चाचा ने धोनी और सचिन के फैन को दी गाली, तो सुधीर और राम बाबु ने बंद की बोलती

Pakistani Chacha and Sudheer babu ram babu

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 27वें मैच में आज भारतीय टीम (Team India) का सामना पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) से होना है. भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का मैच हमेशा हाई वोल्टेज मुकाबला होता है, इस मैच से दोनों देशों के फैंस के जज्बात जुड़े होते हैं. आज भारत और पाकिस्तान के मैच से पहले दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच गहमागहमी से पहले दोनों देशों के फैंस एक दूसरे से लड़ पड़े हैं.

पाकिस्तानी चाचा नाम के एक पाकिस्तानी फैंस ने भारत के सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के फैन सुधीर बाबु (Sudheer Babu) और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के फैन राम बाबु (Ram Babu) को गालियां दी, जिसका जवाब राम बाबु ने पहले वीडियो बनाकर दिया और अब कोलंबो में आमने-सामने भी दिया है.

आपस में भिड़े भारत और Pakistan के क्रिकेट फैंस

पाकिस्तानी चाचा (Pakistani Chacha) के नाम से मशहूर एक फैन ने भारत पर और सचिन और धोनी के सुपर फैन पर शर्मनाक बयान दिया है. अब कोलंबो में इन दोनों ने ही इस पाकिस्तानी चाचा को मुंहतोड़ जवाब देकर हमेशा के लिए इसकी बोलती बंद कर दी है. पाकिस्तानी चाचा नाम के फैन ने सचिन तेंदुलकर के सुपर फैन सुधीर बाबू और महेंद्र सिंह धोनी के फैन राम बाबू का नाम लेकर भारत को भला-बुरा बोल रहा था. जिसके बाद पहले राम बाबू ने वीडियो बनाकर उन्हें खरी खोटी सुनाई. जिसके बाद कोलंबो में सुधीर बाबू ने मिलकर सामने ने पाकिस्तानी चाचा की बोलती बंद कर दी.

दरअसल इन फैंस के सारे खर्चे भारतीय खिलाड़ी और बीसीसीआई ही वहन करती है, जिसे देखकर पाकिस्तान का ये फैंस इनसे काफी जलन रखता है और इन्हें भिखारी बोल दिया, इसके बाद से ही इन दोनों ने इसकी जमकर क्लास लगाई है.

पाकिस्तान के क्रिकेटर और फैंस हमेशा ही मैच से पहले बड़ी-बड़ी गीदड़ भभकी देने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन भारत से हारने के बाद मुंह छुपाते हुए नजर आते हैं. भारत और पाकिस्तान का 2007 से आईसीसी टी20 विश्व कप में अब तक 8 बार आमना-सामना हुआ है, इस दौरान भारत ने 7 बार पाकिस्तान को शिकस्त दी है, जबकि सिर्फ 1 बार 2021 में उसे पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा है.

टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत और Pakistan का स्क्वाड

टीम इंडिया: ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर.

पाकिस्तान टीम: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे.

Leave a Reply