रिकी पोंटिंग ने IND vs PAK मैच से पहले सरेआम की पाकिस्तान की बेइज्जती, कहा “वो अकेले तोड़ देगा पाकिस्तान की कमर”

Ricky Ponting on IND vs PAK

Ricky Ponting select Man of the match ahead IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच आज आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का महामुकाबला खेला जाना है. भारतीय टीम (Team India) के आंकड़े बेहद शानदार हैं. अब तक इन दोनों देशों के बीच टी20 विश्व कप में कुल 8 मैच हुए हैं, जिसमे से 7 बार भारत (Team India) ने जीत हासिल की है, वहीं सिर्फ 1 बार पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) जीतने में सफल रही है.

अब भारत और पाकिस्तान मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती कर दी है. रिकी पोंटिंग ने उस एक खिलाड़ी का नाम लिया है, जो अकेले ही पाकिस्तान टीम की कमर तोड़ देगा.

Ricky Ponting ने कहा अकेले ही पाकिस्तान की कमर तोड़ देगा ये खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने आज भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर बात की है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने सरेआम पाकिस्तान को बेइज्जत करने का काम किया है. आईसीसी के साथ हुई खास बातचीत में रिकी पोंटिंग ने भारत और पाकिस्तान से जुड़े सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि

“मैं इस चीज के लिए अभिषेक के साथ जाना चाहूंगा लेकिन चूंकि उनकी तबीयत खराब है तो मैं वरुण चक्रवर्ती का नाम भी लूंगा. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अगर बुमराह, अर्शदीप और हार्दिक नई गेंद से विकेट निकाल लेते हैं तो पारी के बीच के ओवरों में वरुण 2-3 या 4 पाकिस्तानी बल्लेबाजों के विकेट भी अपने नाम कर सकते हैं.”

इस दौरान पाकिस्तान की बेइज्जती करते हुए रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने पाकिस्तान के किसी एक खिलाड़ी का नाम तक नही लिया है. वहीं इस मैच से पहले भारत और पाकिस्तान में उस्मान तारिक (Usman Tariq) की काफी चर्चा है, इस गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी खूब परेशान किया था, लेकिन इसके बावजूद रिकी पोंटिंग ने किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी का नाम नही लिया है.

टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत और Pakistan का स्क्वाड

टीम इंडिया: ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर.

पाकिस्तान टीम: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे.

Leave a Reply