
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच आज आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का हाईवोल्टेज मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच से पहले इन दोनों देशों के बीच कुल 8 मुकाबले आईसीसी टी20 विश्व कप में हुआ है, जिसमे भारतीय टीम (Team India) ने 7 मैचों में जीत हासिल की है, वहीं पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) सिर्फ 1 मैच में जीत हासिल कर सका है.
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच होने वाले इस मैच में पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम (Team India) पहले बल्लेबाजी करते नजर आने वाली है, वहीं आज के मैच में भी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) से हाथ नही मिलाया है.
IND vs PAK: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी का फैसला
पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम अगर टॉस जीतते तो भी पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेते, क्योंकि इससे पहले हमने 2 मैच खेले हैं और दोनों ही मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीता है.
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस हारने के बाद अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव कर दिया है. भारतीय टीम में 2 बदलाव हुए हैं, संजू सैमसन (Sanju Samson) की जगह पर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को जगह दिया गया है, वहीं अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) की जगह पर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को मौका दिया गया है.
IND vs PAK: कैसी होगी कोलंबो के आर प्रेमदासा की पिच
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच खेले जाने वाले मैच में उसी पिच को यूज किया जा रहा है, जिस पिच पर जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को शिकस्त दी है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हरभजन सिंह ने पिच रिपोर्ट के समय बताया कि पिच पर काफी रोल हुआ है और इस पर रन बनने की सम्भावना है, हरभजन सिंह के अनुसार जैसे-जैसे मैच होगा स्पिनरों का बोलबाला होगा.
हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) की मानें तो इस पिच पर बड़े शॉट खेलने के बजाय 1 या 2 रन लेना सही होगा. उनका मानना है कि तेज गेंदबाज कटर गेंद का प्रयोग ज्यादा कर सकते हैं, वहीं स्पिनर्स मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
भारत और पाकिस्तान की प्लेइंग 11
टीम इंडिया: ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव.
पाकिस्तान टीम: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.





