
Usman Tariq: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में आज भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का मैच खेला जा रहा है. भारतीय टीम (Team India) को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरना पड़ा. भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मैच में भारत के लिए अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और ईशान किशन ने पारी की शुरुआत की, अभिषेक शर्मा कुछ खास नही कर सके, लेकिन ईशान किशन (Ishan Kishan) ने 77 रनों की पारी खेली.
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 175 रन बनाए, इनिंग ब्रेक में पाकिस्तान के सबसे ज्यादा चर्चा में रहे मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक (Usman Tariq) ने बात की और इस लक्ष्य को हासिल करने की बात कही.
Usman Tariq ने कहा आसानी से हासिल करेंगे लक्ष्य
उस्मान तारिक (Usman Tariq) ने आज 4 ओवर गेंदबाजी की और 24 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया. भारतीय बल्लेबाजों ने उस्मान तारिक को काफी अच्छे से खेला.
“माहौल काफी अच्छा है. पाकिस्तान बनाम भारत का मैच खेलना शानदार अनुभव रहा. इस मैच को खेलना मेरा सपना था. पिच काफी धीमी थी और मैं पहले भी सीपीएल खेल चुका हूं, इसलिए मुझे धीमी पिचों का काफी अनुभव है. मैं ज्यादा विकेट नहीं ले पाया. कम से कम मैंने बल्लेबाजों की लय तो बनाए रखी, अब हम सुरक्षित स्थिति में हैं.”
क्या पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा कर पाएगा? इस सवाल के जवाब में उस्मान तारिक ने कहा कि
“बेशक, हमारे बल्लेबाजों की लय शानदार है. पिछले मैचों में उन्होंने जो इरादा दिखाया है, उससे पता चलता है कि उनका इरादा बिल्कुल स्पष्ट है.”
उस्मान तारिक ने दी थी भारत को अकेले हराने की धमकी
भारत और पाकिस्तान मैच से पहले पाकिस्तान के इस मिस्ट्री स्पिनर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मेरा सपना है कि मै भारत के खिलाफ खेलूं और भारत को अकेले दम पर शिकस्त दे सकूं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हालांकि उनका भारत के सामने खेलने का सपना तो पूरा हुआ, लेकिन वो सिर्फ 1 विकेट ही हासिल कर सके. उस्मान तारिक ने आज भारत के सामने 4 ओवर गेंदबाजी की और 24 रन देकर 1 विकेट हासिल किया.
उस्मान तारिक (Usman Tariq) को सभी भारतीय बल्लेबाजों ने काफी बेहतर खेल दिखाया, उस्मान तारिक को सबसे बेहतर तरीके से सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने खेला, वहीं तिलक वर्मा ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी उस्मान तारिक के खिलाफ किया. हालांकि उस्मान तारिक को जो 1 विकेट मिला वो भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का था.





