
Ishan Kishan play important role in Team India win: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच आज आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का 27वां मैच श्रीलंका के कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया.पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान के गेंदबाजों और भारत की बल्लेबाजी के बीच ईशान किशन (Ishan Kishan) खड़े थे.
ईशान किशन (Ishan Kishan) की विस्फोटक बल्लेबाजी और फिर कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), तिलक वर्मा (Tilak Varma) और शिवम दुबे (Shivam Dube) की महत्वपूर्ण पारी की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 175 रन बनाए, पाकिस्तान की टीम जब इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो सिर्फ 10 रनों पर शुरुआती 3 विकेट गंवा बैठी. पाकिस्तान की टीम इस शुरुआती झटके से उबर नही सकी और 18 ओवरों में सिर्फ 114 रन बनाकर आलआउट हो गई और पाकिस्तान की टीम को इस मैच में 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा. भारत ने इसके साथ ही सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. भारत की जीत में सबसे बड़ा योगदान ईशान किशन (Ishan Kishan) का रहा.
Ishan Kishan और सूर्यकुमार यादव की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के गेंदबाजों को रौंदा
भारत के लिए अभिषेक शर्मा और ईशान किशन (Ishan Kishan) ने पारी की शुरुआत की, अभिषेक शर्मा आज फिर खाता नही खोल सके और पहले ही ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे, लेकिन दूसरे छोर से ईशान किशन ने विस्फोटक पारी खेली. ईशान किशन (Ishan Kishan) ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर 46 गेंदों में 87 रनों की साझेदारी की. ईशान किशन (Ishan Kishan) ने इस दौरान 40 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 77 रनों की पारी खेली.
ईशान किशन (Ishan Kishan) के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने भारतीय पारी को संभाला. इन दोनों बल्लेबाजों ने 38 रनों की साझेदारी की, तिलक वर्मा इस दौरान 24 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 25 रन बनाए. इसके बाद हार्दिक पंड्या पहली ही गेंद पर चलते बने. हार्दिक पंड्या के बाद शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव ने भारतीय पारी को संभाली. इन दोनों ने 23 रनों की साझेदारी की. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। भारतीय कप्तान ने 29 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली और इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके निकले.
शिवम दुबे ने इसके बाद रिंकू सिंह के साथ तेजी से रन बनाया, दोनों ने 16 रन जोड़े, लेकिन तालमेल की कमी की वजह से शिवम दुबे रनआउट हुए और अंतिम गेंद पर अक्षर पटेल भी कैच थमा बैठे, इसी वजह से भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए.
पाकिस्तान के लिए साइम आयूब ने सबसे शानदार गेंदबाजी की और 3 भारतीय बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, एक समय वो तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या को आउट करके हैट्रिक पर भी थे, साइम ने 4 ओवरों में 25 रन खर्च किया. इसके अलावा पाकिस्तान के लिए सलमान आगा, उस्मान तारिक और शाहीन शाह अफरीदी को 1-1 विकेट मिला. वहीं भारत के लिए सबसे ज्यादा रन ईशान किशन (Ishan Kishan) ने बनाए.
पॉवरप्ले में ही बिखरी पाकिस्तान की टीम
पाकिस्तान की टीम जब बल्लेबाजी के लिए आई तो बेहद खराब शुरुआत की, पाकिस्तान के शुरुआती 3 विकेट 10 रनों पर ही आउट हो गए, साहिबजादा फरहान अपना खाता नही खोल सके, वहीं सलमान आगा ने 4 रन बनाए, जबकि साइम आयूब ने 1 छक्का लगाया. इसके बाद पाकिस्तान को बाबर आजम से उम्मीदें थीं, लेकिन बाबर भी सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
शुरुआती 4 विकेट गिरने के बाद उस्मान खान और शादाब खान ने पाकिस्तान की पारी को संभाला. इन दोनों के बीच 39 रनों की साझेदारी हुई, इस साझेदारी को ईशान किशन और अक्षर पटेल की जोड़ी ने उस्मान खान को स्टम्पिंग करके तोड़ा. उस्मान खान ने 34 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 44 रनों की पारी खेली.
इसके बाद पाकिस्तान के विकेट का पतझड़ फिर शुरू हुआ, मोहम्मद नावाज सिर्फ 4 रन बनाकर गए, वहीं उसके बाद शादाब खान भी 15 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए. पाकिस्तान के 73 गेंदों पर ही 78 रन बनाकर 7 विकेट पवेलियन लौट गए. पाकिस्तान के मैच विनर खिलाफ फहीम अशरफ सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे उस समय पाकिस्तान का स्कोर 97 रनों का था. इसके बाद अगली ही गेंद पर अबरार अहमद आउट हुए और वरुण चक्रवर्ती हैट्रिक पर थे.
शाहीन शाह अफरीदी ने 2 कैच छूटने के बावजूद कुछ बड़े शॉट लगाए, लेकिन 19 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से सिर्फ 23 रन ही बना सके. पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवरों में 114 रनों पर आलआउट हुई.
भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट झटके, वहीं तिलक वर्मा और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिले.
सलमान अली आगा की ये गलतियां बनी पाकिस्तान के शर्मनाक हार की वजह
पाकिस्तान की सबसे बड़ी ताकत उसकी गेंदबाजी थी, लेकिन पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और भारत ने इसका पूरा फायदा उठाया खासकर ईशान किशन ने तेजी से रन बनाकर पाकिस्तान के गेंदबाजों का मनोबल तोड़ दिया. वहीं सलमान अली आगा खुद अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे, पहले ओवर में 1 रन देकर 1 विकेट ले चुके थे, लेकिन उन्होंने दूसरे ओवर में 9 रन खाने के बाद आगे गेंदबाजी ही नही किया.
सलमान अली आगा ने अगली गलती अंतिम ओवर शाहीन शाह अफरीदी को देकर किया, उस ओवर में शाहीन शाह अफरीदी ने 16 रन लुटाए. इसके बाद की गलती सिर्फ सलमान अली आगा ने नही बल्कि पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर ने किया. पाकिस्तान के शुरुआती 4 टॉप ऑर्डर बल्लेबाज 34 रनों पर पवेलियन में थे.





