डेढ़ साल पहले गायब विवाहिता प्रेमी के साथ दिल्ली में मिली, महिला ने प्रेमी से कर ली शादी!


झांसी. महिला की शादी साल 2024 में परिजनों ने हरियाणा के अनिल से की थी। प्रेमी से शादी होने पर परिजनों का कहना है अब महिला से उन लोगों का कोई संबंध नहीं है।

रेलवे स्टेशन से लापता हुई विवाहिता दिल्ली में प्रेमी के साथ मिली। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। महिला का दावा है कि उसने प्रेमी से शादी कर ली है। उधर, परिजनों ने कहा कि अब महिला से उनका कोई संबंध नहीं है। बांदा के मटोंध की रहने वाली महिला की शादी साल 2024 में परिजनों ने हरियाणा के अनिल से की थी।

महिला शादी से खुश नहीं थी। अनिल ने बीते तीन मार्च को जीआरपी थाने में सूचना दी कि वह पत्नी के साथ बांदा से पैसेंजर ट्रेन से झांसी पहुंचा था। 26 फरवरी को ट्रेन बदलकर उसे हरियाणा जाना था। प्लेटफार्म पर उसकी पत्नी अचानक लापता हो गई। जीआरपी ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश की थी।

सुराग न लगने पर मामला फाइलों में कैद हो गया। जीआरपी प्रभारी रावेंद्र मिश्रा ने गुमशुदगी के मामलों की छानबीन के दौरान नए सिरे से टीमों का गठन कर तलाश शुरू कराई। टीमों ने सप्ताह भर के अंदर महिला की लोकेशन के आधार पर उसे दिल्ली पहुंचकर बरामद कर दिया। पूछताछ में महिला ने शादी कर लेने की बात कही।

Leave a Reply