भारत से हारने के बाद मोहसिन नकवी ने बदल दी अपनी टीम, इन 2 खिलाड़ियों की हुई पाकिस्तान टीम से छुट्टी

भारत से हारने के बाद मोहसिन नकवी ने बदल दी अपनी टीम, इन 2 खिलाड़ियों की हुई पाकिस्तान टीम से छुट्टी

Pakistan: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच 15 फरवरी को मुकाबला खेला गया, जहां पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ईशान किशन (Ishan Kishan) के 77 रनों की बदौलत 175 रनों का स्कोर खड़ा किया.

भारतीय टीम (Team India) इसके बाद जब लक्ष्य का बचाव करने उतरी तो पहले 10 रनों पर ही पाकिस्तान के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी. वहीं पाकिस्तान की पूरी टीम मात्र 114 रनों पर आलआउट हुई. पाकिस्तान को भारत के सामने 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद अब पाकिस्तान टीम (Pakistan Cricket Team) में बड़ा बदलाव हुआ है.

भारत से हार के बाद मोहसिन नकवी ने बदल दी Pakistan की टीम

रिपोर्ट्स की मानें तो भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) से बाबर आजम (Babar Azam) और शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) की छुट्टी हो चुकी है. पाकिस्तानी टीम प्रबंधन के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi), भारत से मिली हार को पचा नही पा रहे हैं. मोहसिन नकवी ने इसी वजह से पाकिस्तान से इन दोनों खिलाड़ियों को बाहर करने की बात कही है.

पाकिस्तान टीम (Pakistan Cricket Team) के मैनेजर नावेद अकरम चीमा से भी इस पूरे मसले पर बातचीत की है. सूत्र ने कहा,

“पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी प्रेमदासा स्टेडियम में मैच खत्म होने से पहले ही उठकर चले गए, क्योंकि तब तक पाकिस्तान की हार तय हो चुकी थी.”

रिपोर्ट्स की मानें तो मोहसिन नकवी ने एक वरिष्ठ अधिकारी के जरिए टीम मैनेजर को संदेश भिजवाया है. जहां बोला गया है कि खिलाड़ियों की तरफ से इस तरह का प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं है.

नामीबिया के खिलाफ हारे तो पाकिस्तान की टी20 विश्व कप से छुट्टी

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में भारत से 61 रनों से मिली हार के बाद पाकिस्तान का नेट रनरेट यूएसए से कम हो गया है. यूएसए का नेट रनरेट +0.787 का है, वहीं पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.403 का है. ऐसे में पाकिस्तान की टीम अगर नामीबिया के खिलाफ मैच में हारती है, तो उसका टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होना तय है.

नामीबिया की टीम का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में कुछ खास नही रहा है. नामीबिया को भारत के अलावा यूएसए और नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में नामीबिया की टीम का कोलंबो में पाकिस्तान से जीतना मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नही है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। नामीबिया ने पहले 10 ओवरों तक भारत को भी कड़ी टक्कर दी थी और उनके कप्तान ने 4 विकेट झटके थे, जो कोलंबो की पिच पर मैच विनर साबित हो सकते हैं.

Leave a Reply