
Father Buries Luxury Car For Son: बेटे की मौत का सदमा क्या होता है, यह वही समझ सकता है, जिसने अपना जिगर का टुकड़ा खोया हो. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि, कैसे एक पिता ने अपने बेटे के इंतकाल के बाद 6 करोड़ रुपये की नई BMW कार को उसकी कब्र के पास दफना दिया. यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है.
बेटे के लिए खरीदी थी लग्जरी कार (Luxury Car Bought for Son)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिता ने बेटे के जन्मदिन पर बीएमडब्लू कार बतौर सरप्राइज गिफ्ट दी थी. बेटे ने कभी महंगी कार की ख्वाहिश नहीं की थी, लेकिन पिता ने मोहब्बत में 6 crore BMW खरीद ली. कार घर आई ही थी कि कुछ दिनों बाद बेटे की दुखद मौत हो गई. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हर सुबह जब पिता उस BMW car को देखते, तो उनका दिल गम से भर जाता. बेटे की यादें उन्हें चैन नहीं लेने देती थीं.
कब्र के पास दफनाई BMW (Viral video of BMW car burial)
आखिरकार पिता ने फैसला किया कि जब बेटा ही नहीं रहा, तो कार का क्या मतलब. जेसीबी से गड्ढा खुदवाया गया और नई BMW को बेटे की कब्र के पास उतार दिया गया, फिर कार के ऊपर कंक्रीट डाला गया ताकि कोई उसे बाहर न निकाल सके. पिता ने कार की चाबी भी उसी गड्ढे में फेंक दी. यह viral video अब लाखों लोग देख चुके हैं. कई लोग इसे पिता के बेशुमार प्यार की मिसाल बता रहे हैं, तो कुछ इसे भावनाओं में लिया गया बड़ा कदम कह रहे हैं.


