डिनर के बाद रोमांटिक हुए पति-पत्नी, लाइट जली तो बीवी लाश बन चुकी थी!


डिनर के बाद पति-पत्नी रोमांटिक मूड में थे। वैलेंटाइन्स डे पर दोनों ने खुशी-खुशी डिनर किया। उधर, पति ने ही पुलिस को फोन कर बताया कि पत्नी की लाश मिली है। तो फिर कातिल कौन है?

पति चार्टर्ड अकाउंटेंट और पत्नी HDFC बैंक में काम करती थी। दोनों की सैलरी अच्छी थी। परिवार में कोई खास परेशानी या दिक्कत भी नहीं थी। पति-पत्नी के बीच प्यार की भी कोई कमी नहीं थी। 14 फरवरी को इस कपल ने वैलेंटाइन्स डे मनाया। दोनों रेस्टोरेंट जाकर डिनर करके आए। इसके बाद जो हुआ, वो एक भयानक ट्रेजेडी थी। यह घटना हरियाणा की है।

वैलेंटाइन्स डे की रात रेस्टोरेंट में डिनर करने के बाद अंशुल और महक खुशी-खुशी घर लौटे। वैलेंटाइन्स डे था, तो दोनों थोड़े रोमांटिक मूड में आ गए, लाइट बंद हो गई, और धीरे-धीरे फुसफुसाहटें सुनाई देने लगीं। कुछ ही देर में पुलिस स्टेशन में एक फोन आया। बताया गया कि घर में लुटेरे घुस आए हैं, उन्होंने पत्नी का गला काट दिया है और पैसे लूट लिए हैं। यह जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

पति घबराया हुआ था और पत्नी की लाश पड़ी थी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। देर रात होने की वजह से पुलिस अगले दिन सुबह लुटेरों के बारे में जानकारी लेने के लिए अंशुल के घर आई। अंशुल अपने रिश्तेदारों के साथ रो रहा था, जिसे देखकर पुलिस को भी उस पर तरस आ गया।

पुलिस ने अंशुल से कई सवाल पूछे, जैसे लुटेरे कैसे दिखते थे, क्या उन्होंने चेहरा ढका हुआ था, उनके पास कौन-सा हथियार था? उन्होंने क्या मांगा? क्या वे बात कर रहे थे? अंशुल ने सभी सवालों का शांति से जवाब दिया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे पूछताछ आगे बढ़ी, पुलिस ने कुछ सवाल घुमा-फिराकर पूछे। इस बार अंशुल के जवाब मेल नहीं खा रहे थे।

सुबह की पूछताछ के कुछ ही देर बाद पुलिस का शक यकीन में बदल गया। कातिल कोई और नहीं बल्कि महक का पति अंशुल ही था। महक एक बैंक कर्मचारी थी और पति को उसके व्यवहार पर शक होने लगा था। महक सबसे अच्छे से बात करती थी, जिससे अंशुल का शक और बढ़ गया। इसी वजह से उसने पत्नी की हत्या कर लूटपाट का नाटक रचा। उसने दस्ताने पहनकर पत्नी की हत्या की और बाद में दस्तानों समेत दूसरी चीजों को जलाकर राख कर दिया। उसने कोशिश की कि कोई सबूत न बचे। लेकिन, बेटी की हत्या के तुरंत बाद ही महक के पिता कृष्ण कथूरिया ने अपने दामाद अंशुल पर ही हत्या का गंभीर आरोप लगाया था।

Leave a Reply