सुपर 8 के लिए भारत के ग्रुप की 4 टीमें हुईं फाइनल, इन 3 टीमों से होगा टीम इंडिया की भिडंत, देखें पूरा शेड्यूल

Team India Super 8 Schedule

Team India Schedule for Super 8: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का ग्रुप लीग मैच अब खत्म होने की कगार पर है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में अब तक 6 टीमें सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं, अब 2 जगहों के लिए सिर्फ 4 टीमों के बीच जंग है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए अब टीमों ने सुपर 8 की तैयारी शुरू कर दी है.

सुपर 8 के लिए कुल 8 टीमें क्वालीफाई करने वाली हैं, जिन्हें 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा गया है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। भारत (Team India) को सुपर 8 के ग्रुप 1 में रखा गया है, जहां भारत के साथ वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की टीम क्वालीफाई करने वाली है. आइए जानते हैं भारतीय टीम (Team India) का मुकाबला सुपर 8 में किस टीम से कब हो सकता है.

सुपर 8 में इन 3 टीमों से होगा Team India का सामना

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 32वें मैच में आज आयरलैंड का सामना जिम्बाब्वे की टीम से होना था, लेकिन बारिश की वजह से इस मैच को बिना टॉस के ही रद्द कर दिया गया. ऐसे में दोनों ही टीम को 1-1 पॉइंट्स मिले और जिम्बाब्वे की टीम के 5 पॉइंट्स हो गए, जिसके बाद अब जिम्बाब्वे की टीम ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

सुपर 8 के पहले ग्रुप में भारत, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीम को जगह मिली है. भारतीय टीम को अपना अंतिम लीग मैच नीदरलैंड से खेलना है और उसके बाद अब भारतीय टीम का सामना इस टी20 विश्व कप में सुपर 8 की टीमों से होगा.

कब और कहां होने हैं भारत की सुपर 8 के मैच

भारतीय टीम (Team India), सुपर 8 में अपना पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने वाली है. इसके बाद भारतीय टीम का अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के एम ए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में होगा. वहीं भारतीय टीम का तीसरा और अंतिम सुपर 8 का मैच 1 मार्च को कोलकाता के इडेन गार्डन में वेस्टइंडीज से होगा.

भारतीय टीम (Team India) इन 3 में से 2 मैचों में जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बना सकती है. टीम इंडिया अगर सुपर 8 के ग्रुप में टॉप करती है, तो उसका सामना पहले सेमीफाइनल में ग्रुप 2 के दूसरे नंबर की टीम से होगा. वहीं अगर भारतीय टीम नंबर 2 पर रहती है, तो उसका सामना दूसरे सेमीफाइनल में नंबर 1 की टीम से हो सकता है.

Leave a Reply