Wallet Vastu Tips: पर्स में रखें ये 1 छोटी सी चीज, धन में होगी बरकत, बढ़ेगी सुख-समृद्धि!


Vastu Tips for Money: आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि कुछ लोग दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन उन्हें उसका पूरा-पूरा लाभ नहीं मिलता है. कई बार हाथ में पैसा आते ही पानी की तरह बह जाता है. इसके अलावा फिलजूलखर्ची भी इंसान की कमर तोड़ देती है. ऐसे में लोग इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है. वास्तु शास्त्र में इस समस्या का समाधन है. वास्तु शास्त्र के जानकारों की मानें तो पर्स में रखी कुछ चीजें नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती हैं, जो धन के प्रवाह को रोक देती हैं. ऐसे में अगर आप भी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो अपने पर्स में कुछ छोटे बदलाव करके आप अपनी किस्मत बदल सकते हैं. आइए जानते हैं कि पर्स में किस एक चीज को रखने से धन की स्थिति अच्छी होगा.

इन चीजों को तुरंत पर्स से बाहर निकालें
अक्सर लोक अपने पर्स को पुराने बिलों, रसीदों और कागजों से भर देते हैं. वास्तु के अनुसार, यह आदत दरिद्रता को बुलावा देती है. साथ ही पर्स में पड़े पुराने बिल और फटी हुई रसीदें राहु का प्रभाव बढ़ाती हैं. इसलिए पर्स में कभी भी मुड़े हुए या फटे नोट न रखें. अगर आपका पर्स कहीं से भी थोड़ा सा फट गया है या पुराना होकर गंदा दिखने लगा है, तो उसे तुरंत बदल दें. फटा हुआ पर्स कंगाली का सबसे बड़ा कारण माना जाता है.

किस रंग का पर्स होता है शुभ
वास्तु शास्त्र में रंगों का विशेष महत्व बताया गया है. ऐसे में पर्स के लिए गलत रंग का चुनाव आपकी आर्थिक उन्नति को बाधित कर सकता है. वास्तु नियम के मुताबिक, काले और गहरे नीले रंग के पर्स का इस्तेमाल कम से कम करें, क्योंकि ये रंग कभी-कभी धन के आगमन में रुकावट पैदा करते हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जबकि, धन में बढ़ोतरी के लिए हरा, भूरा (Brown) या क्रीम कलर का पर्स सबसे उत्तम माना जाता है.

पर्स में भगवान की तस्वीर रखें या नहीं?
बहुत से लोग श्रद्धावश पर्स में देवी-देवताओं की फोटो रखते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे उचित नहीं माना गया है. वास्तु नियम के मुताबिक, पर्स में देवी-देवता की तस्वीर रखने से उनका अपमान हो सकता है क्योंकि पर्स गंदे हाथों से भी छुआ जा सकता है. ऐसे में पर्स में तस्वीर के बजाय लाल कागज पर सूर्य यंत्र बनाकर रख सकते हैं. यह आपकी आर्थिक स्थिति अच्छा रखेगा.

पर्स में मोर पंख रखना शुभ या अशुभ
ज्योतिष और वास्तु में मोर पंख को नकारात्मकता दूर करने वाला माना गया है. पर्स में छोटा सा मोर पंख रखने से न सिर्फ राहु दोष कम होता है, बल्कि यह आपके आसपास की नेगेटिव एनर्जी को खत्म कर धन लाभ के नए अवसर बनाता है. ऐसे में आप बेझिझक अपने पर्स में मोर का पंख रख सकते हैं.

धन लाभ के लिए क्या करें
अगर आप चाहते हैं कि आपका पर्स कभी खाली न रहे, तो एक छोटे से पीले कपड़े में थोड़े से अक्षत (साबुत चावल के दाने) और एक हल्दी की गांठ रखकर छोटी सी पोटली बना लें. मान्यता है कि इस पोटली को अपने पर्स में रखने से शुक्र और बृहस्पति ग्रह मजबूत होते हैं, जिससे फिजूलखर्ची से निजात मिलती है और धन संचय होता है.

Leave a Reply