
1. लिवर की समस्या
तुलसी की 10–12 पत्तियों को गर्म पानी से धोकर रोज सुबह खाने से लिवर संबंधी समस्याओं में लाभ मिलता है।
2. पेट दर्द
एक चम्मच तुलसी की पिसी पत्तियों को पानी में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। पेट दर्द होने पर इसे नाभि और पेट के आसपास लगाने से आराम मिलता है।
3. पाचन संबंधी समस्या
दस्त, गैस आदि में एक गिलास पानी में 10–15 तुलसी की पत्तियां उबालकर काढ़ा बनाएं। इसमें चुटकी भर सेंधा नमक डालकर पीएं।
4. बुखार
दो कप पानी में एक चम्मच तुलसी पाउडर और एक चम्मच इलायची पाउडर डालकर काढ़ा बनाएं। दिन में 2–3 बार पीएं।
5. खांसी-जुकाम
तुलसी की कोमल पत्तियां अदरक के साथ चबाने से राहत मिलती है। तुलसी का काढ़ा या चाय गले की खराश में फायदेमंद है।
6. सर्दी से बचाव
ठंड या बारिश के मौसम में 10–12 तुलसी की पत्तियां दूध में उबालकर पीएं। यह पौष्टिक पेय भी है।
7. श्वास संबंधी समस्या
शहद, अदरक और तुलसी से बना काढ़ा दमा, ब्रोंकाइटिस और कफ में राहत देता है।
8. गुर्दे की पथरी
तुलसी का अर्क शहद के साथ नियमित लेने से गुर्दे मजबूत होते हैं और पथरी में लाभ मिलता है।
9. हृदय रोग
तुलसी खून में कोलेस्ट्रॉल कम करती है, जिससे हृदय रोगियों को फायदा होता है।
10. तनाव
तुलसी की पत्तियों में तनावरोधी गुण होते हैं। रोज 12 पत्ते दो बार सेवन करें।
11. मुंह का संक्रमण
रोज तुलसी की कुछ पत्तियां चबाने से अल्सर और मुंह के संक्रमण में राहत मिलती है।
12. त्वचा रोग
दाद, खुजली व अन्य त्वचा रोगों में तुलसी का अर्क प्रभावित स्थान पर लगाने से लाभ होता है।
13. सांसों की दुर्गंध
सूखी तुलसी की पत्तियों को सरसों के तेल में मिलाकर दांत साफ करने से बदबू दूर होती है।
14. सिर दर्द
तुलसी का काढ़ा पीने से सिर दर्द में आराम मिलता है।
15. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आंखों की समस्या
आंखों की जलन में श्यामा तुलसी के अर्क की 2 बूंदें रात में डालने से लाभ होता है।
16. कान दर्द
तुलसी की पत्तियों को सरसों के तेल में भूनकर लहसुन रस मिलाकर कान में डालें।
17. ब्लड प्रेशर
तुलसी के पत्तों का नियमित सेवन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
18. वात रोग
पांच तुलसी पत्ते और दो काली मिर्च साथ में खाने से वात रोग में राहत मिलती है।
19. कैंसर रोग
तुलसी की पत्तियां चबाकर ऊपर से पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
20. बच्चों का पेट फूलना
तुलसी और पान के पत्तों का रस बराबर मात्रा में देने से पेट फूलना ठीक होता है।
21. पोषण तत्व
तुलसी का तेल विटामिन C, कैल्शियम और फॉस्फोरस से भरपूर होता है।
22. मच्छर-मक्खी से बचाव
तुलसी का तेल प्राकृतिक रूप से मच्छर और मक्खी को दूर रखता है।
23. वायरल से बचाव
मौसम बदलते समय चाय में तुलसी की पत्तियां डालकर पीने से वायरल से बचाव होता है।
24. चक्कर आना
शहद में तुलसी के रस को मिलाकर चाटने से चक्कर आना बंद होता है।
25. खूनी बवासीर
तुलसी के बीजों का चूर्ण दही के साथ लेने से खून आना बंद होता है।
26. यौन कमजोरी
तुलसी के बीजों का चूर्ण दूध के साथ लेने से यौन शक्ति में वृद्धि होती है।




