श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सुपर 8 में पक्की की जगह तो हेड कोच सनथ जयसूर्या ने इन भारतीयों को किया धन्यवाद

Sanath Jaysuriya post Match

Sanath Jaysuriya: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) इस बार भारत और श्रीलंका (IND vs SL) की मेजबानी में खेला जा रहा है. भारत और श्रीलंका दोनों ही देशों ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. भारत (Team India), सुपर 8 के ग्रुप 1 में है, जबकि श्रीलंका की टीम (Sri Lanka Cricket Team) सुपर 8 के दूसरे ग्रुप में है. श्रीलंका ने इस टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है, वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम (Australia Cricket Team) का सफर खत्म हो गया है.

श्रीलंका के सुपर 8 में पहुंचने के बाद श्रीलंका के हेड कोच सनथ जयसूर्या (Sanath Jaysuriya) ने भारत के 2 दिग्गजों को इसका पूरा श्रेय दिया है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। श्रीलंका ने इस विश्व कप से पहले भारत के पूर्व बल्लेबाजी और फील्डिंग कोच को अपनी टीम के साथ जोड़ा है. सनथ जयसूर्या (Sanath Jaysuriya) ने अपनी टीम का पूरा श्रेय अपने बल्लेबाजी और फील्डिंग कोच को दिया है.

Sanath Jaysuriya ने विक्रम राठौड़ और आर श्रीधर को दिया जीत का श्रेय

श्रीलंका के हेड कोच सनथ जयसूर्या (Sanath Jaysuriya) ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर सुपर 8 में अपनी जगह बनाने के बाद कहा कि

“मैं यहां भारतीय सपोर्ट स्टाफ को क्रेडिट देना चाहूंगा. हमारे फील्डिंग कोच आर श्रीधर हैं. वहीं बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ हैं. दोनों ने कमाल का योगदान दिया है. जो हम प्रैक्टिस में करते थे, वही हमने मैच में भी किया है. दोनों के पास अनुभव है और खिलाड़ियों से काफी अच्छा कम्युनिकेशन करते हैं. “

वहीं श्रीलंका की रणनीति पर बात करते हुए हेड कोच सनथ जयसूर्या (Sanath Jaysuriya) ने कहा कि

“हमने एडम जम्पा के लिए प्लानिंग की थी कि अगर वो हमपर भारी पड़ते हैं, तो हम उन्हें अटैक करेंगे. लेकिन अंत तक हमने अपने बैटर्स पर भरोसा बनाए रखा. कुसल मेंडिस और पथुम निसांका ने शानदार खेल दिखाया. पवन रथनायके श्रीलंका क्रिकेट के भविष्य हैं.”

श्रीलंका पड़ी ऑस्ट्रेलिया पर पुरे मैच में भारी

श्रीलंका की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्श ने 54 और ट्रेविस हेड ने 56 रन ठोके. वहीं जोस इंगलिस ने 22 गेंदों में 27 और ग्लेन मैक्सवेल ने 15 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली. इसके अलावा बाकी का कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज 10 रनों तक नही पहुंच सका और पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 181 रन बनाने में सफल रही.

इसके बाद जब श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो श्रीलंका के लिए शुरुआत बेहद खराब रही. ओपनर बल्लेबाज कुसल परेरा सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद दूसरे ओपनर बल्लेबाज पथुम निसांका और कुसल मेंडिस के बीच 97 रनों की साझेदारी हुई, इस दौरान मेंडिस ने 51 रनों की पारी खेली. वहीं पथुम निसांका ने शतकीय पारी खेली. पथुम निसांका नाबाद लौटे उन्होंने 52 गेंदों में 10 चौके और 5 छक्के की मदद से 100 रनों की पारी खेली, जबकि पवन रत्नायके ने 15 गेंदों में 6 चौके की मदद से 28 रनों की पारी खेली.

Leave a Reply