BCCI ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भेजी अपनी टीम, इन 2 खिलाड़ियों को कप्तानी, देखें कब और कहां होंगे भारत के मैच

Asian Games 2026 BCCI Team India

BCCI sends name of Men’s and Women’s Team India for Asian Games 2026: भारतीय टीम (Team India) इस समय आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) खेल रही है, टीम इंडिया सुपर 8 में अपनी जगह बना चुकी है. अब भारतीय टीम अपने 2 मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकती है. भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है. बीसीसीआई ने अपनी टीम का नाम एशियन गेम्स 2026 के लिए भेजा है.

बीसीसीआई इस एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए अपनी पुरुष और महिला टीम भेजने वाली है, इस एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम के कप्तान कौन होंगे, आइए जानते हैं.

बीसीसीआई ने Asian Games 2026 के लिए भेजा अपनी टीम का नाम

बीसीसीआई इस साल जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में अपने टॉप मेंस और वुमेंस क्रिकेटर्स को भेजने का मन बना चुकी है. बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट के लिए सूर्यकुमार यादव और हरमनप्रीत कौर को कप्तान बनाने का फैसला किया है. इस टूर्नामेंट में इस बार टॉप टीम भेजने की वजह 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स जीतना है. एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम, पुरुष टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथो में देने वाली है.

वहीं महिला टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथो में रहने वाली है. रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) को इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की लंबी लिस्ट सौंपी है, जिसे ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) इस महीने के अंत तक ऑफिशियल टीम की लिस्ट गेम्स की ऑर्गनाइजिंग कमिटी को भेज देगी.

एक विश्वसनीय सूत्र ने टीओआई को बताया कि

“फाइनल नाम तय होने पर इंडिया अपनी ‘ए’ टीम भेजेगा. सभी टॉप क्रिकेटर्स सिलेक्शन के लिए अवेलेबल रहेंगे.”

Asian Games 2026 के लिए भारत की महिला और पुरुष टीम

बीसीसी ने एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए जिन खिलाड़ियों की लिस्ट ओलंपिक एसोसिएशन को सौंपी है, उसमे सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और रिंकू सिंह के नाम शामिल हैं.

वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो महिलाओं की लिस्ट में कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़ और श्री चरणी शामिल हैं.

भारत डिफेंडिंग चैंपियन है, जिसने 2023 हांग्जो एशियन गेम्स में पुरुष और महिला दोनों कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा भारतीय टीम ओलंपिक मेडल भी जीतना चाहता है, खुद भारतीय कप्तान गौतम गंभीर ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के बीच कहा था कि वो भारत के लिए ओलंपिक गोल्ड जीतना चाहते हैं.

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय पुरुष टीम का शेड्यूल

तारीख मैच इंडियन टाइम
24 सितंबर, गुरुवार प्रिलिमनरी क्वालीफायर 1 सुबह 5:30
24 सितंबर, गुरुवार प्रिलिमनरी क्वालीफायर 2 सुबह 10:30
25 सितंबर, शुक्रवार प्रिलिमनरी क्वालीफायर 3 सुबह 5:30
25 सितंबर, शुक्रवार प्रिलिमनरी क्वालीफायर 4 सुबह 10:30
26 सितंबर, शनिवार प्रिलिमनरी क्वालीफायर 5 सुबह 5:30
26 सितंबर, शनिवार प्रिलिमनरी क्वालीफायर 6 सुबह 10:30
28 सितंबर, सोमवार क्वार्टर फाइनल 1 सुबह 5:30
28 सितंबर, सोमवार क्वार्टर फाइनल 2 सुबह 10:30
29 सितंबर, मंगलवार क्वार्टर फाइनल 3 सुबह 5:30
29 सितंबर, मंगलवार क्वार्टर फाइनल 4 सुबह 10:30
1 अक्टूबर, गुरुवार सेमीफाइनल 1 सुबह 5:30
1 अक्टूबर, गुरुवार सेमीफाइनल 2 सुबह 10:30
3 अक्टूबर, शनिवार ब्रॉन्ज मेडल मैच सुबह 5:30
3 अक्टूबर, शनिवार गोल्ड मेडल मैच (फाइनल) सुबह 10:30

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का शेड्यूल

तारीख दिन मैच इंडियन टाइम
17 सितंबर 2026 गुरुवार क्वार्टर-फाइनल 1 सुबह 5:30
17 सितंबर 2026 गुरुवार क्वार्टर-फाइनल 2 सुबह 10:30
18 सितंबर 2026 शुक्रवार क्वार्टर-फाइनल 3 सुबह 5:30
18 सितंबर 2026 शुक्रवार क्वार्टर-फाइनल 4 सुबह 10:30
20 सितंबर 2026 रविवार सेमी-फाइनल 1 सुबह 5:30
20 सितंबर 2026 रविवार सेमी-फाइनल 2 सुबह 10:30
22 सितंबर 2026 मंगलवार ब्रॉन्ज मेडल मैच सुबह 5:30
22 सितंबर 2026 मंगलवार गोल्ड मेडल मैच (फाइनल) सुबह 10:30

Leave a Reply