तीन ट्रैक्टर, तीन बाइक और दोˈ बार 50 हजार कैश जीत चुकी है ‘राफेल’, एक दिन में देती है 80 किलो दूध!

sabse jyada doodh dene wali gay ki nasl: राफेल गाय के मालिक प्रीतपाल की मानें तो उनकी गाय घर पर और भी ज्यादा दूध देती है। उन्होंने कहा कि जब भी पशु एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं तो उन्हें एडजस्ट करने में टाइम लगता है।

Rafale Cow, Cow Milk Highest Record, Sabse jyada doodh dene wali cow world record

भारत द्वारा फ्रांस से खरीदे गए राफेल विमान के साहसिक कारनामे देश ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान देखे। आज आपको मिलवाते हैं ‘राफेल गाय’ से। राफेल गाय पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में पिछले दो महीनों में आयोजित किए गए डेयरी आयोजनों में विजेता रही है। यह गाय तीन ट्रैक्टर, तीन मोटरसाइकिल और पचास हजार रुपये के दो कैश प्राइज जीत चुकी है।

हॉल्स्टीन फ़्रिसियन नस्ल की इस पांच साल की गाय को मिलने इनामों से आप यह तो समझ गए हो यह कोई आम पशु नहीं है। इसके नाम एक दिन में 79.215 किलोग्राम दूध देने का रिकॉर्ड है। इसने उत्तर भारत की सबसे बड़े पशुधन (livestock) प्रतिस्पर्धा में अव्वल रहकर सबका ध्यान आकर्षित किया है।

इस राफेल गाय के मालिक पंजाब के नवांशहर के रहने वाले प्रोग्रेसिव डेयरी किसान प्रितपाल सिंह हैं। उनकी गाय को हाल में 19वें इंटरनेशनल डेयरी एंड एग्रीकल्चर एक्सपो में मिली जीत की चर्चा किसानों की बीच हो रही है। इस एक्सपो का आयोजन 7 से 9 फरवरी तक जगराओं में प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन (PDFA) द्वारा किया गया है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यहां उनकी गाय ने सबसे ज्यादा दूध देने वाली बेहतरीन गायों को हराया और डेयरी प्रोडक्शन के हब के तौर पर पंजाब की बढ़ती पहचान को और मजबूत किया।

घर पर और भी ज्यादा दूध देती है ‘राफेल’

अपनी नस्ल ( Holstein Friesian) की कैटेगरी में भाग लेते हुए राफेल ने एक दिन में सबसे ज्यादा 79 किलो दूध दिया और कई राज्यों से आई गायों के पहला स्थान प्राप्त किया। इस कैटेगरी में हिस्सा लेने वाली सभी गायों ने एक दिन में पचास लीटर से ज्यादा दूध दिया। इस कैटेगरी में दूसरा स्थान हासिल करने वाली गाय भी प्रीतपाल सिंह के फॉर्म की है। उसने एक दिन में 76.125 किलो दूध दिया। तीसरा स्थान कुल्हार, लुधियाना की गाय को मिला। इस गाय ने एक दिन में 74.467 दूध दिया।

राफेल गाय के मालिक प्रीतपाल की मानें तो उनकी गाय घर पर और भी ज्यादा दूध देती है। उन्होंने कहा कि जब भी पशु एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं तो उन्हें एडजस्ट करने में टाइम लगता है। इसके बाद भी राफेल ने एक दिन में 80 किलो दूध दिया। घर पर वह और भी अधिक दूध देती है। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर से अब तक उनकी गाय न सिर्फ दूध देने की मामले में बल्कि फिजिकल स्टैंडर्ड और ओवरऑल ब्रीड क्वालिटी जैसे दूसरे सेगमेंट्स में इनाम जीत चुकी है।

‘डिसिप्लिन्ड ब्रीडिंग और प्रोफेशनल फार्म मैनेजमेंट दर्शाती है राफेल’

प्रीतपाल गर्व से कहते हैं, “वह अजेय है, इसीलिए हमने उसका नाम राफेल रखा।”

उन्होंने कहा कि राफेल एक प्यूर हॉल्स्टीन फ़्रिसियन नस्ल की गाय है। साल 2022 में जब वह सिर्फ दो साल की थी, तब उसने पहली बार जगराव एक्सपो में हिस्सा लिया था और Two Teeth मिल्किंग कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद इसने 2025 में हिस्सा लिया और फिर पहला स्थान प्राप्त किया। इस साल भी राफेल को पहला स्थान प्राप्त हुआ और उसे ट्रैक्टर दिया गया। एक अन्य कैटेगरी में उसे पचास हजार रुपये इनाम दिया गया।

प्रीतपाल आगे कहते हैं कि राफेल उनके लिए इनाम जीतने वाली गाय से कहीं ज्यादा है। यह गाय सालों की डिसिप्लिन्ड ब्रीडिंग, ध्यान से खिलाने और प्रोफेशनल फार्म मैनेजमेंट को दर्शाती है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी राफेल ने कुछ समय पहले कुरुक्षेत्र और राजस्थान पेहोवा कॉम्पिटिशन में दो बाइक और एक कैश प्राइज जीता था।

Leave a Reply