‘मैंने 23 साल उसे अकेले पाला’,ˈ स्टंट कर रहे स्कॉपियो से कुचल कर बेटे की मौत, न्याय की गुहार लगा रही अकेली मां, पढ़ें पूरा मामला!

Dwarka Road Crash News: एक अधिकारी ने कहा, “तीन गाड़ियां एक्सीडेंटल हालत में मिलीं। मोटरसाइकिल सवार, साहिल धनेशरा को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। घायल टैक्सी ड्राइवर को IGI हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है, और उसका बयान दर्ज कर लिया गया है। फाइनल मेडिकल राय का इंतजार है।”

Delhi Dwarka Road crash accused teen gets bail single mother seeks justice for only son Sahil Dhaneshra

Dwarka Mother News: दिल्ली के द्वारका में इसी महीने की शुरुआत में एक 23 वर्षीय युवक की ऑफिस जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मृतक की पहचान साहिल धनेशरा के रूप में हुई थी, जो हादसे के वक्त अपने ऑफिस की ओर बढ़ रहा था। हालांकि, रास्ते में स्टंट कर रहे स्कॉर्पियों की चपेट में आ गया और उसकी दुखद मौत हो गई। अब साहिल की मां इना माकन सामने आई हैं और बेटे को न्याय मिले इसके लिए भावुक गुहार लगाई है।

सोशल मीडिया पर इना के कई वीडियो सर्कुलेट हो रहे हैं, जिसमें वो भाव विह्वल होकर लोगों से उनकी मदद के लिए आगे आने की अपील करती दिख रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे की मौत “सोशल मीडिया रील्स के लिए लापरवाही से स्टंट करने” की वजह से हुई और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

अपनी बहन के साथ रील बना रहा था

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए, इना ने दावा किया कि 3 फरवरी की सुबह, साहिल काम पर जा रहा था, जब लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास एक SUV, जिसे कथित तौर पर एक नाबालिग चला रहा था, तेज स्पीड में दूसरी लेन में घुस गई। उन्होंने कहा, “मेरा बेटा ऑफिस जा रहा था। स्कॉर्पियो ड्राइवर अपनी बहन के साथ रील्स बना रहा था। वीडियो में स्पीड साफ दिख रही है।”

उनके मुताबिक, SUV ने साहिल की बाइक से टकराने से पहले एक बस के पास स्टंट किया। उन्होंने आरोप लगाया, “एक तरफ ई-रिक्शा था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। स्कॉर्पियो ने मेरे बेटे की बाइक को टक्कर मारी, फिर एक खड़ी कार को टक्कर मारी। उन्होंने ब्रेक भी नहीं लगाए।” कई गाड़ियों की टक्कर में एक टैक्सी ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना को “आपराधिक गतिविधि” बताते हुए, इना ने कहा, “यह सिर्फ एक एक्सीडेंट नहीं है। मेरे बेटे की मौत उनकी फन रील की वजह से हुई। कुछ लोग सोचते हैं कि वे सड़क पर कुछ भी कर सकते हैं क्योंकि उनके माता-पिता अमीर हैं।” उन्होंने आगे आरोप लगाया कि नाबालिग पर पहले भी कई ओवरस्पीडिंग चालान थे और वह बिना लाइसेंस के गाड़ी चला रहा था।

उन्होंने कहा, “बार-बार फाइन लगने के बावजूद, उसके पिता ने उसे नहीं रोका। गाड़ी के मालिक के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।” इधर, दिल्ली पुलिस ने कहा कि सुबह करीब 11.57 बजे एक गंभीर एक्सीडेंट की सूचना देने वाली PCR कॉल मिलने के बाद दिल्ली पुलिस के द्वारका साउथ पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई।

फाइनल मेडिकल राय का इंतजार

एक अधिकारी ने कहा, “तीन गाड़ियां एक्सीडेंटल हालत में मिलीं। मोटरसाइकिल सवार, साहिल धनेशरा (23) को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया।” घायल टैक्सी ड्राइवर को IGI हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है, और उसका बयान दर्ज कर लिया गया है। फाइनल मेडिकल राय का इंतजार है।

पुलिस ने कन्फर्म किया कि SUV ड्राइवर नाबालिग था और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया और ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया। 10 फरवरी को, JJB ने जुवेनाइल को उसकी दसवीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर अंतरिम जमानत दे दी।

पुलिस ने कहा कि इसमें शामिल सभी गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है और उनकी मैकेनिकल जांच की गई है, और CCTV फुटेज इकट्ठा की गई है। आगे की जांच चल रही है।

इधर, बेटे की मौत से इना अभी भी सदमे में है। उन्होंने कहा कि साहिल को वो बीते 23 साल से सिंगल मदर की तरह पाल रही थीं। इस एक घटना ने उनकी पूरी जिंदगी तबाह कर दी। साहिल जो एक मेधावी छात्र रहा है, वो BBA कोर्स के आखिरी सेमेस्टर में था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उसे मैनचेस्टर की एक यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिल गया था और वह इस साल के आखिर में UK जाने की तैयारी कर रहा था।

पढ़ाई के लिए विदेश जाने की थी तैयारी

रिपोर्ट के मुताबिक इना ने पैसे की तंगी के बीच सिंगल पेरेंट के तौर पर साहिल को पाला-पोसा, उसने अपनी यूनिवर्सिटी एप्लीकेशन खुद मैनेज कीं और अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए पार्ट-टाइम नौकरी भी की। अब जब हादसे में उनका बेटा चला गया तो कार्रवाई से निराश इना ने न्याय के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है।

इंस्टाग्राम पेज पर “जस्टिस फॉर साहिल” नाम की एक ऑनलाइन पिटीशन पर हजारों साइन हो चुके हैं। उन्होंने कहा, “मैं तब तक पोस्ट करती रहूंगी जब तक मुझे यह जवाब नहीं मिल जाता कि उस व्यक्ति के खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लिया जा सकता जिसे गाड़ी चलानी ही नहीं चाहिए थी।”

उनकी पिटीशन में नाबालिग ड्राइवर के खिलाफ सख्त कानूनी एक्शन, गाड़ी के मालिक की जवाबदेही और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक कानूनों को और सख्ती से लागू करने की मांग की गई है।

Leave a Reply