पत्नी ने शादी के 3 महीनेˈ बाद पति की कराई हत्या… वेटर संग 8 साल पुरानी लवस्टोरी जानकर पुलिस भी हैरान, आरोपी गिरफ्तार!

Rajasthan News: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि मौत गला घोंटने की वजह से हुई है। ऐसे में पुलिस को शक हुआ और जांच करने पर चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Rajasthan Woman gets husband murdered 3 months after marriage police shocked to discover her 8 year old love affair with a waiter

Rajasthan Husband Murder News: राजस्थान के श्री गंगानगर से एक राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। यहां शादी के तीन महीने बाद पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करवा दी। हालांकि, मामले में एक बड़ा ट्विस्ट है – लवस्टोरी। दरअसल, एक कहानी जो केवल एक झलक से आठ साल पहले शुरू हुई थी, अब उसका भयावह अंजाम सामने आया है। आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है।

साल 2018 में शुरू हुई थी प्रेम कहानी

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार नवविवाहिता अंजली उर्फ अंजू और प्रेमी संजय उर्फ संजू जो पेशे से एक वेटर है कि कहानी साल 2018 में शुरू हुई थी। तब अंजू अपने किसी रिश्तेदार के यहां शादी में गई थी, जहां संजू खाना परोस रहा था। पहली नजर में ही दोनों को प्यार हो गया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। संजू ने उसे अपना नंबर दिया। हालांकि, पर्सनल फोन नहीं होने के कारण वो उसे कॉल नहीं कर पाई।

कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आया जब साल 2024 में अंजू ने अपना फोन लिया और उस सात साल पुराने नंबर पर कॉल किया जो उसे संजू ने दिया था। एक कॉल से प्रेम कहानी की शुरुआत हो गई। दोनों फोन पर लंबी बातें करने लगे और धीरे-धीरे एक-दूसरे के प्यार में पागल हो गए।

इधर, बीकॉम कर चुकी अंजू के लिए परिवार ने लड़के की तलाश की। उन्होंने एमकॉम के बाद बीएड कर रहे आशीष से अंजू की शादी तय की और परिवारिक कार्यक्रम में दोनों की शादी करा दी। शादी के बाद अंजू सादुलशहर से रावला चली गई। दोनोंं के बीच बातचीत भी बंद हो गई। हालांकि, वो संजू को भूल नहीं पाई।

इधर, पति से अनबन के बाद वो मायके चली आई थी और तभी संजय ने उसे दोबारा मैसेज किया। इस बार उसने उसके साथ मिलकर आशीष के हत्या की साजिश रच डाली। बताया जा रहा है कि हत्या के 16 दिन पहले वो मायके आई थी। यहीं उसने संजू संग मिलकर हत्या की प्लानिंग की। शादी के बाद दोनों की आमने-सामने मुलाकत नहीं हुई लेकिन दोनों ने वॉट्सऐप पर संपर्क बनाए रखआ।

हत्या वाले दिन भी दोनों ने 5-7 बार बात की थी। 30 जनवरी की रात डिनर के बाद प्लानिंग के तहत अंजू आशीष को वॉक पर ले गई, जहां पहले से घात लगाए बैठे संजू और उसके दो दोस्तों ने आशीष पर हमला बोल दिया। रॉड से पीटने के बाद उन्होंने उसका गला घोंट दिया और मौके पर से भाग निकले।

इधर, घटना को लूटपाट दिखाने के लिए अंजू ने अपने गहने उन्हें दे दिए और पास में ही खुद भी बेहोश होने का नाटक करके ले गई। गांद वालों ने जब दोनों को देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां आशीष को मृत घोषित कर दिया गया।

हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि मौत गला घोंटने की वजह से हुई है। ऐसे में पुलिस को शक हुआ और जांच करने पर चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया।

Leave a Reply