
Rajpal Yadav 15 Kids: राजपाल यादव इन दिनों बेल पर हैं. बेल मिलते ही एक्टर अपनी भतीजी की शादी में पहुंचे और वहां पर जमकर एन्जॉय किया. जिसके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. लेकिन, क्या आपको पता हैं राजपाल यादव के 3 तीन नहीं बल्कि 15 बच्चे हैं. इन 15 बच्चों की जिम्मेदारी एक्टर ने किसको दे रखी है क्या आपको इसका अंदाजा है.
तीन नहीं, 15 बच्चे
एंटरटेटनमेंट पोर्टल से बात करते हुए राजपाल यादव ने ये खुलासा किया. राजपाल यादव ने दो शादी की थी. पहली बीवी अब नहीं रहीं. उससे राजपाल की एक बेटी है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके बाद एक्टर ने राधा से शादी की, जिससे उनकी दो बेटियां हैं. लेकिन, इन तीन बच्चों के अलावा एक्टर 15 और बच्चों के पिता समान है. जिनकी जिम्मेदारी एक्टर ने अपनी वाइफ राधा के कंधों पर डाली हुई है.
क्या सही में राजपाल के है 15 बच्चे?
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ये 15 बच्चे राजपाल के हैं. दरअसल, राजपाल के अलावा उनके 5 और सगे भाई हैं. जिनके कुल मिलाकर 15 बच्चे हैं. इन सभी बच्चों की जिम्मेदारी एक्टर ने अपने ऊपर ली है. इसे अच्छे से निभाने में उनकी वाइफ राधा उनकी मदद करती हैं. यहां तक कि ये बच्चे राधा को राधा भाभी कहकर बुलाते हैं.
आखिर क्यों ली जिम्मेदारी? एक्टर ने इंटरव्यू में कहा- ‘उनके भाइयों ने हमेशा उन्हें सपोर्ट किया है. जब वो इस काबिल हुए तो वो भाइयों का साथ देने और उनका सपोर्ट करने के लिए बच्चों की जिम्मेदारी अपने सिर ली. इन 15 बच्चों में कौन क्या करेगा इसकी जिम्मेदारी राधा भाभी पर है.’ बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि राजपाल की एक भतीजी लॉ की पढ़ाई कर रही है. एक भतीजी क्रिकेटर, एक अनुपम खेर के इंस्टिट्यूट में एक्टिंग सीख रही है. ये सभी बच्चे एक्टर को पापा कहकर बुलाते हैं.





