
बदायूं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूटी से पहुंचे युवक ने तीन मुस्लिम व्यक्तियों को रास्ते में रोक लिया और फिर पीटना शुरू कर दिया।
यूपी के बदायूं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूटी से पहुंचे युवक ने तीन मुस्लिम व्यक्तियों को रास्ते में रोक लिया। इनमें दो बुजुर्ग थे। तीनों से युवकों ने आधार कार्ड मांगा और फिर उन पर हाथ छोड़ दिया। युवकों ने तीनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ऐक्शन लिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन पड़ताल में जुटी है।
वायरल वीडियो में 15 फरवरी का है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्र की रूदायन नगर पंचायत की बताई जा रही है। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर निवासी अब्दुल सलाम पुत्र अब्दुल हमीद ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपने दो साथियों के साथ किसी काम से जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान रुदायन के वार्ड आठ का रहने वाला अक्षय कुमार उर्फ छोटू स्कूटी से हॉर्न बजाते हुए पहुंचा और सड़क से हटने को कहा। जब तक वे लोग किनारे हो पाते, तभी उसने मारपीट शुरू कर दी। वीडियो वायरल होने और तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।
आरोपियों का गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अक्षय कुमार उर्फ छोटू को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर विधिक कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ चोट पहुंचाने, मारपीट करने और शांतिभंग करने से जुड़ी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


