झांसी में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! चाय के चक्कर में भाई को काट कर घर में ही दफनाया फिर ऊपर से लगा लिया कूलर

Brother Kills Brother Jhansi: जिस भाई के साथ बचपन की यादें जुड़ी थीं, खेल-कूद और हंसी-मजाक में दिन बीते थे, उसी भाई के खून से छोटे भाई मुसारिब बेग ने अपने हाथ रंग लिए

A 'Drishyam'-like incident took place in Jhansi! A man was hacked to death over tea, buried in his home, and then a cooler was installed on top.

Jhansi Murder Case: उत्तर प्रदेश के झांसी में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक वारदात सामने आई है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा मोहल्ले में छोटे भाई ने मामूली विवाद के बाद अपने बड़े भाई की हत्या कर दी और राज छिपाने के लिए घर के आंगन में ही शव दफना दिया।

घटना 10 फरवरी की बताई जा रही है। उस समय मां मायके गई हुई थीं। छोटे भाई मुसारिब बेग ने चाय के लिए बड़े भाई तारिक बेग के कमरे का दरवाजा खटखटाया। नींद में खलल पड़ने से दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मुसारिब ने गुस्से में कुल्हाड़ी से तारिक के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आंगन में खोदी कब्र और ऊपर रख दिया कूलर

हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश की। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उसने घर के आंगन में करीब छह फीट गहरा गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। शक से बचने के लिए वहां ईंटें बिछाईं और ऊपर कूलर रख दिया। इसके बाद वह थाने पहुंचा और भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। वह रोज की तरह नौकरी पर जाता रहा और उसी घर में रहता रहा, जहां नीचे भाई का शव दफन था।

ऐसे खुला राज

मृतक के मामा मोहम्मद सलीम को मुसारिब पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक BBGTS Murthy के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ में वह टूट गया और हत्या की बात कबूल कर ली। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आंगन की खुदाई कर शव बरामद किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

आरोपी को हुआ पछतावा

पुलिस हिरासत में मुसारिब ने बताया कि एक पल के गुस्से ने उसका परिवार बर्बाद कर दिया। उसने स्वीकार किया कि घटना के समय उसकी पत्नी भी घर पर नहीं थी। भाई की याद और राज छिपाने का बोझ उसे परेशान कर रहा था। फिलहाल झांसी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply