प्रेमिका का बना लिया अश्लील वीडियो, शादी से पहले मंगेतर को भेजकर बोला ये…

Made a pornographic video of girlfriend, sent it to fiancée before marriage and said this...

यूपी के देवरिया में प्रेमिका की शादी तय होने के बाद भी उसे संबंध बनाने के लिए प्रेमी दबाव बना रहा था। एक महीने से उसे मिलने के लिए बुला रहा था। युवती दबाव में नहीं आई और शादी तय होने की बातें कहकर मिलने से इनकार कर दिया। इस पर प्रेमी ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। प्रेमिका के नहीं आने पर अश्लील वीडियो उसके प्रेमी को भेज दिए। इसकी जानकारी मिलते ही प्रेमिका इतनी आक्रोशित हुई कि फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और युवक की तलाश कर रही है।

मामला सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां रहने वाली 19 वर्षीय युवती बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा है। युवती का मुहल्ले के ही युवक दीपक तिवारी के साथ एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बीच एक महीने पहले युवती की शादी सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तय हो गई। शादी तय होने पर युवती ने दीपक से मिलना बंद कर दिया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस पर दीपक युवती को ब्लैकमेल करने लगा। बताया कि उसकी अश्लील फोटो और वीडियो उसके पास हैं। इन वीडियो फोटो को मंगेतर को भेजने की धमकी देने लगा।

बुधवार को भी युवती पर मिलने का दबाव बनाया। युवती ने इनकार कर दिया। इसके बाद युवक ने अश्लील फोटो-वीडियो उसके मंगेतर और भाई समेत कई रिश्तेदारों को भेज दिए। फोटो-वीडियो देखने के बाद युवती शादी टूटने और बदनामी के डर से दुपट्‌टे को फांसी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों ने बेटी को लटका देखा तो चौंक गए। युवती को फंदे से उतारकर सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

युवती की मां और बहन ने बताया कि आरोपी युवक और भी कई लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा रखा है। उन्हें भी ब्लैकमेल करता है। युवती ने कुछ समय पहले युवक की धमकी की बातें परिवार को भी बताई थी। परिजनों ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। परिवार ने लोकलाज के डर से पुलिस में उस समय शिकायत नहीं की। युवती की मां और बड़ी बहन ने बताया कि आरोपी ने और भी कई लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा रखा है। उन्हें भी ब्लैकमेल करता है। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने कहा कि परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी मौके से फरार है।

Leave a Reply