क्रिकेट मैच में ड्रिंक ब्रेक के दौरान दिल दहलाने वाली घटना, मधुमक्खियों के हमले में अंपायर की मौत

Unnao News: घायल अंपायर माणिक गुप्ता को पहले शुक्लागंज के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें कानपुर रेफर किया गया. बाद में उन्हें हैलट अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

Unnao cricket match B attack: Umpire Manik Gupta killed in Sapru Stadium accident

Unnao Cricket Match Bee Attack: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप मच गया। सप्रू क्रिकेट स्टेडियम में गंगाघाट नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत खेले जा रहे मैच के दौरान ड्रिंक ब्रेक में अचानक मधुमक्खियों का झुंड मैदान में घुस आया और खिलाड़ियों व अंपायरों पर हमला कर दिया।

इस घटना में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ अंपायर माणिक गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनका निधन हो गया।

ड्रिंक ब्रेक के दौरान मधुमक्खियों का हमला

जानकारी के अनुसार, सप्रू स्टेडियम में YMCC और पैरामाउंट टीमों के बीच मुकाबला चल रहा था। पहली पारी समाप्त होने के बाद दूसरी पारी शुरू हो चुकी थी। कुछ ओवर के बाद ड्रिंक ब्रेक लिया गया, तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड मैदान में फैल गया। खुद को बचाने के लिए खिलाड़ी और अंपायर जमीन पर लेट गए, लेकिन इसके बावजूद कई लोगों को डंक लगने से चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शी और सह-अंपायर सुनील कुमार निषाद के मुताबिक हमला अचानक हुआ और मैदान में मौजूद लगभग सभी खिलाड़ी और अंपायर इसकी चपेट में आ गए। घायल माणिक गुप्ता को पहले शुक्लागंज के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें कानपुर रेफर किया गया। बाद में उन्हें हैलट अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। माणिक गुप्ता कानपुर के फीलखाना क्षेत्र के निवासी थे और लंबे समय से अंपायरिंग से जुड़े थे।

अंपायर की मौत

इस घटना के बाद खिलाड़ियों और दर्शकों में दहशत फैल गई। उन्नाव के स्थानीय लोगों का कहना है कि मैदान के आसपास सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। अंपायर के निधन की खबर से परिवार में शोक का माहौल है और क्रिकेट जगत में भी गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है।

Leave a Reply