गर्भवती महिला को इतना दर्द हुआ कि खुद ही ब्लेड से फाड़ लिया पेट… 6 महीने पहले ही पति की हुई थी मौत

बहराइच से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक प्रेग्नेंट महिला ने खुद ही ब्लेड से अपना पेट फाड़ लिया। 35 वर्षीय ननकई के पति की करीब छह महीने पहले मौत हो चुकी है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के बौंडी थाना क्षेत्र के नंदवल गांव में एक गर्भवती महिला को असहनीय प्रसव पीड़ा हुई, जिसके चलते वो बुरी तरह से तड़पने लगी और खुद ही ब्लेड से अपना पेट फाड़ लिया। महिला की चीख सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग उसके घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। घटना आज गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है।

पति की हो चुकी है मौत

जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय ननकई के पति की करीब छह महीने पहले मौत हो चुकी है। पति की मृत्यु के समय ननकई गर्भवती थी। गुरुवार दोपहर जब उसे अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई, तो घर में कोई मौजूद नहीं था। दर्द जब बर्दाश्त से बाहर हो गया, तो महिला ने बदहवासी में घर में रखे ब्लेड से अपना पेट चीर लिया।

खून से लथपथ तड़प रही थी महिला

महिला की चीखें सुनकर जब पड़ोस के लोग उसके घर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। महिला खून से लथपथ तड़प रही थी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आनन-फानन में मामले की जानकारी उसकी मां को दी गई और ग्रामीणों की मदद से उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर ले जाया गया।

अस्पताल में बेटी को दिया जन्म

फखरपुर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला का प्रसव कराया। इस दौरान ननकई ने एक बेटी को जन्म दिया। हालांकि, खुद से किए गए घाव के कारण महिला की हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां भी सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया है। अस्पताल में बातचीत के दौरान महिला ने बताया कि प्रसव पीड़ा बर्दाश्त नहीं होने के चलते उसने अपना पेट फाड़ लिया था।

Leave a Reply