Russia Lake Baikal Tragedy: खूबसूरत बैकाल झील में बड़ा हादसा, बर्फ में धंसने से 8 Chinese Tourists की मौत

चीनी पर्यटकों को ले जा रही एक बस रूस की बैकाल झील की बर्फ में धंस गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इरकुत्स्क क्षेत्र के गवर्नर इगोर कोबजेव ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच टेलीग्राम पर एक पोस्ट में लिखा कि शुक्रवार को हुई इस घटना में जमी हुई झील को पार कर रही बस से एक चीनी पर्यटक बचने में कामयाब रहा।

उन्होंने बताया कि मृतकों में सात चीनी पर्यटक और बस का चालक शामिल हैं।
रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि बचाव दल ने अभियान शुरू करने से पहले पानी के भीतर के कैमरों का इस्तेमाल किया।

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply