
बिजनौर में एक दूल्हे की बारात जाने के समय बिजली विभाग के संविदाकर्मी ने उसके घर का कनेक्शन काट दिया। बारात में जाने से पहले दूल्हे ने बिजलीकर्मी से खूब मिन्नत की कि शादी का घर है, रिश्तेदार आए हैं परेशानी होगी। लाइनमैन ने एक न सुनी और खंभे पर चढ़ कर कनेक्शन काट दिया।
बिजनौर के मुरादाबाद हाईवे पर स्थित डायमंड कॉलोनी में एक दूल्हे की बारात जाने के समय बिजली विभाग के संविदाकर्मी ने उसके घर का कनेक्शन काट दिया। बारात में जाने से पहले दूल्हे ने बिजलीकर्मी से खूब मिन्नत की कि शादी का घर है, रिश्तेदार आए हैं परेशानी होगी, लेकिन लाइनमैन ने एक न सुनी और खंभे पर चढ़ कर कनेक्शन काट दिया। दूल्हे दावा है कि बिल भी जमा था उसके कनेक्शन पर कोई बकाया नहीं था।
मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लखनऊ तक हड़कंप मचा तो विभाग ने अगले दिन शुक्रवार को बारात वापस आने के बाद कनेक्शन जुड़वा दिया। अधिशासी अभियंता संदीप श्रीवास्तव का कहना है कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं था, जानकारी होते ही उन्होंने मानवीय आधार पर कनेक्शन जुड़वा जुड़वाते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
संविदाकर्मी का नहीं पसीजा दिल
नूरपुर में मुरादाबाद हाईवे स्थित डायमंड कालोनी निवासी शुभम की बारात 19 फरवरी को नजीबाबाद के लिए रवाना होने वाली थी। घुड़चढ़ी के दौरान बिजली विभाग का लाइनमैन बिना पूर्व सूचना शुभम के घर बिजली का कनेक्शन काटने पहुंच गया। दूल्हा व उसके परिजन लाइनमैन से ऐसा न करने की गुहार लगाते रहे लेकिन संविदाकर्मी का मन नहीं पसीजा। यह कार्रवाई उस समय की गई जब घर में महिलाएं, रिश्तेदार और दूर-दराज से आए मेहमान मौजूद थे। अचानक बिजली गुल होने से शादी की व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त हो गईं और मेहमानों के सामने दूल्हा पक्ष को अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ा। इसकी वीडियो बना कर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जो चर्चा का विषय बन गई।
अधिशासी अभियंता ने जुड़वाया कनेक्शन
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर किसी प्रकार का कोई बकाया भी था तो विभाग को नियमों के तहत पहले सूचना देकर मानवीय तरीके से कार्रवाई करनी चाहिए थी। मेहमानों से भरे घर में इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है। उधर, दूल्हे शुभम का दावा है कि उनके ऊपर बिजली विभाग का कोई बकाया तक नहीं था। मामले में अधिशासी अभियंता संदीप श्रीवास्तव का कहना है कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं था। जानकारी होते ही उन्होंने मानवीय आधार पर कनेक्शन जुड़वा दिया है। साथ ही प्रकरण की जांच कराकर दोषी के विरुद्ध आवश्यक करवाई के निर्देश दिए गए हैं।
बताया जा रहा कॉलोनी के केयर-टेकर से विवाद
दस वर्ष पूर्व नगर की आबादी क्षेत्र से दूर यह कॉलोनी बनी थी तो इसमें बिजली आपूर्ति नहीं थी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कालोनी में मकान बनाने वाले लगभग दर्जनभर लोगों ने निजी व राजनीतिक सहयोग से कॉलोनी में बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर लगवाए थे। यहां बिजली कनेक्शन केयर टेकर के माध्यम से ही लग सकता है। इस कनेक्शन को लेकर ही कालोनी के केयरटेकर और शुभम के परिजनों के बीच खींचतान चली आ रही है। आरोप है कि केयरटेकर ने बिजली विभाग से मिलीभगत कर शादी वाले दिन जानबूझकर शुभम के घर की बिजली काटवा दी, ताकि जिससे उसके मेहमानों को परेशानी का सामना करना पड़ा और उसे शर्मींदगी उठानी पड़े।
लखनऊ तक गूंजा मामला
बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद मामला लखनऊ तक पहुंच गया उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष एवं राज्य सलाहकार समिति के सदस्य श्री अवधेश कुमार वर्मा ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक और बिजनौर के अधीक्षण अभियंता से वार्ता की। सूत्रों के अनुसार लखनऊ तक मामला पहुंचने के बाद ही अगले दिन कनेक्शन जोड़ा गया।



